फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for money Keeping soil pot in the house eliminates money related problems

वास्तु टिप्सः घर में मिट्टी का घड़ा रखने से धन से संबंधित परेशानियां होती हैं दूर

Fri, 28 Aug 2020 05:35 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 28 Aug 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for money Keeping soil pot in the house eliminates money related problems
मिट्टी का घड़ा

आजकल के समय में किसी के भी घर में बहुत मुश्किल से मिट्टी का घड़ा देखने के मिलता हैं। आज के समय में लोगों के घर में फ्रिज आदि होने के कारण मिट्टी का मटका बहुत कम रखा जाता है। पहले के समय में पानी को ठंडा रखने के लिए घड़े या सुराही का प्रयोग किया जाता था। मिट्टी के घड़े में पानी रखने से केवल जल ही शीतल नहीं होता है, बल्कि इसके कई और फायदे भी हैं। वास्तु के अनुसार अगर आप अपने घर में एक मिट्टी का घड़ा या सुराही रखते हैं तो आपकी धन से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पानी से भरी सुराही रखना चाहिए। इससे घर में धन की कभी कमी नहीं होती। आप एक छोटा सा मिट्टी का कलश भी जल भरकर घर में रख सकते हैं। लेकिन घड़े में हमेशा जल भरकर ही रखना चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। इस दिशा में जल का स्थान बहुत शुभ रहता है। इसलिए पानी भरे हुए घड़े को हमेशा उत्तर दिशा की ओर रखें। इससे धन का आवागमन बना रहता है।

  • आज के समय में भगवान की प्लास्टिक, फाईबर आदि की प्रतिमाएं आने लगी हैं लेकिन पूजा करने के लिए हमेशा मिट्टी की प्रतिमा सही रहती है। इसलिए घर में भगवान की मिट्टी की मूर्ति रखना चाहिए। इससे धन से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।
  • जिस तरह से मिट्टी के घड़े में पानी भरने पर सौंधी खुशबू आती है, उसी तरह से घर में जल का भरा हुआ मिट्टी का घड़ा होने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेमरुपी सौंधापन बना रहता है। घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी सजावट की मटकियां भी रख सकते हैं। 
  • अगर आपको धन से संबंधित परेशानियां हैं तो जल भरे हुए मिट्टी के घड़े के पास दीपक जलाना चाहिए, इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
  • मिट्टी के घड़े से प्रतिदिन पौधों में पानी डालने से मानसिक तनाव में लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed