भौतिक महत्वाकांक्षाओं वाला व्यक्ति अपने जीवन में धन-दौलत और शौहरत पाने की कामना जरूर करता है। अपने इस सपने को साकार करने के लिए वह मेहनत करता है। लेकिन कई बार उसे सफलता की बजाय असफलता हाथ लगती है। ऐसे में वह निराश होकर अपने भाग्य को दोष देने लगता है। उसके मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष उपाय हैं जिन्हें अगर सही से किया जाए तो उससे व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। वास्तु के उपाय व्यक्ति को उसके सपने को साकार करने में मदद करते हैं। वास्तु के उपाय के जरिए आप अपने कार्य-व्यापार में तरक्की के साथ-साथ घर-परिवार में भी सुख-शांति कायम कर सकते हैं। वास्तु में कहा गया है कि दौड़ते हुए घोड़े ऊर्जा, शक्ति और तरक्की के प्रतीक हैं। यह जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने और करियर में सफलता के सूचक होते हैं और खासतौर पर सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के वाहक माने जाते हैं। घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए एक साथ दौड़ते हुए सात सफ़ेद घोड़ों की तस्वीर लगाना लाभकारी होता हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर व ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर कहां और कैसे लगाना चाहिए।
Vastu Tips: धन-दौलत और शौहरत पाने के लिए वास्तु का यह उपाय है बेहद कारगर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:20 AM IST
सार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दौड़ते हुए घोड़े ऊर्जा, शक्ति और तरक्की के प्रतीक हैं। यह जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने और करियर में सफलता के सूचक होते हैं और खासतौर पर सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के वाहक माने जाते हैं। घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए एक साथ दौड़ते हुए सात सफ़ेद घोड़ों की तस्वीर लगाना लाभकारी होता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन