फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for money and prosperity at your home

वास्तु उपाय: घर पर इन तस्वीरों को लगाने से होता है भाग्योदय

Sun, 23 May 2021 05:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 23 May 2021 05:27 PM IST
सार

शास्त्रों में कुछ खास तरह के चित्रों को लगाने से मानसिक शांति मिलने के आलावा हर तरह की मनोकामनाएं भी पूरी होती है।
 

विज्ञापन
vastu tips for money and prosperity at your home
वास्तु उपाय- मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाते हुए गणेश प्रतिमा जरूर लगानी चाहिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी भी व्यक्ति को अगर सबसे ज्यादा सुकून और आराम मिलता है तो वह उसका घर होता है। घर से बाहर रहते हुए वह जो मेहनत करता है घर वापस आते ही जो शांति और सुकून मिलता है वह कहीं और नहीं हो सकती। घरों की साज-सज्जा हर किसी को प्रिय होती है। इसके लिए वह घर को कई तरीकों से रंगता और तस्वीरों के माध्यम से सजाता है। घरों में साज-सज्जा की वस्तुओं से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं मिलती है। शास्त्रों में कुछ खास तरह के चित्रों को लगाने से मानसिक शांति मिलने के आलावा हर तरह की मनोकामनाएं भी पूरी होती है।

विज्ञापन


शास्त्रों में भगवान गणेश को विध्नहर्ता कहा गया है। ऐसे में घर में क्लेश और परेशानियों को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाते हुए गणेश प्रतिमा जरूर लगानी चाहिए। भगवान गणेश की तस्वीर के साथ सूर्यदेव की भी फोटो लगा सकते हैं। यह सब करने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
विज्ञापन


घर पर परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह की  आर्थिक परेशानियां से निजात पाने के लिए और संपन्नता के लिए घर के पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी की बैठी हुई मुद्रा में तस्वीर अवश्य होनी चाहिए। देवी लक्ष्मी की फोटो होने से घर पर पैसों की ज्यादा किल्लत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन कक्ष में सात्विक रंग जैसे हल्का हरा,पीला,जामुनी या क्रीम रंग का प्रयोग करने से मन को शांति मिलती है। पूजा घर में शंख जरूर रहना चाहिए।शंख सारी अशांति को हर कर घर में सुख-शांति बनाए रखता है।


शयन कक्ष में कभी भी ऐसी तस्वीरे न लगाएं जिनमें क्रोध या हिंसा का चित्रण किया गया हो। नदी, झरना, तालाब, तेजी से उठती लहरों आदि की तस्वीरे पति-पत्नी के कमरे में नहीं लगानी चाहिए। शयनकक्ष की ऊपर कभी भी पानी का टैंक या जल का स्थान नहीं बनाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं। प्रेम बढ़ाने के लिए कमरे में राधा-कृष्ण और सुंदर पक्षियों के जोड़े वाली तस्वीरे लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed