फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for moeny Do not do this work in north direction Kubera can be angry

वास्तु टिप्स: इस दिशा में न करें ये काम कुबेर जी हो सकते हैं रुष्ट

Thu, 20 Aug 2020 12:55 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 20 Aug 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for moeny Do not do this work in north direction Kubera can be angry
उत्तर दिशा को धन का स्थान माना गया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना गया है। इसलिए इस दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए, घर की उत्तर दिशा में वास्तु दोष होने से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर दिशा धन की दिशा है, जिसके कारण लोग अपना घर उत्तरमुखी बनवाना चाहते हैं। जिससे उनके घर में धन का आगमन बना रहे। लेकिन कभी-कभी उत्तर मुखी घर होने पर भी व्यक्ति को धन से संबंधित परेशानियों से जूझना पड़ता है। 

विज्ञापन


क्योंकि केवल घर को उत्तरमुखी बनाने से घर में धन नहीं आता है बल्कि उत्तर दिशा में वास्तु के नियमों का पालन करना भी अति आवश्यक होता है। अगर उत्तर दिशा में कोई भी दोष होगा तो आपकी घर में पैसों की किल्लत बनी रहेगी, जानते हैं कि उत्तर दिशा में किन वास्तुदोषों के कारण करना पड़ता है, परेशानियों का सामना...
विज्ञापन

 

vastu tips for moeny Do not do this work in north direction Kubera can be angry
vastu tips - फोटो : vastu tips
  • अगर आपका घर उत्तर मुखी है, लेकिन अगर घर का मुख्य द्वार आपने पूर्व दिशा में न बना कर पश्चिम दिशा की ओर बनाया है तो इससे वास्तु दोष होता है, ऐसे घर के मुख्य व्यक्ति को धन कमाने के लिए अधिकतर समय घर से दूर रहना पड़ता है।
  • उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी गंदे पानी की निकासी नहीं करनी चाहिए, इससे यह दिशा दूषित हो जाती है और आपको धन संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ता है। 
  • घर की उत्तर दिशा को खाली रखना चाहिए, कोई भी भार वाली वस्तुएं इस दिशा में नहीं रखनी चाहिए। 

  • घर की सबसे ऊपर की छत पर उत्तर दिशा का स्थान खुला हुआ रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता आती है। 
  • उत्तर पूर्व दिशा में टॉयलेट या बाथरुम बनाने से भी वास्तु दोष लगता है। 
  • उत्तर दिशा की दीवार में किसी भी तरह की दरार नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर तुरंत इसको ठीक करवा देना चाहिए। उत्तर दिशा की दीवार को हमेशा सही रखना चाहिए। 
  • उत्तर-पश्चिम दिशा में मुख्य द्वार के पास जमीन के अंदर पानी का टैंक या बोरिंग करवाने से भी वास्तु दोष लगता है। 
  • अगर घर की पश्चिम दिशा में अधिक खुला स्थान है तो उत्तरमुखी घर होने पर भी व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed