फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for main door to attract money and happiness

वास्तु टिप्स: घर पर न हो पैसों की कोई कमी, फिर जरूर अपनाएं वास्तु के ये उपाय

Mon, 16 Jul 2018 12:36 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for main door to attract money and happiness

अक्सर हम कई लोगों से ये बात सुनते आए है कि अपना घर अपना होता है। घर से बाहर होने वाली भागदौड़ और तनाव से छुटकारा तभी मिलता है जब हम वापस अपने घर आते हैं। घर आते ही हमें सुकून और तनाव रहित वातावरण मिलता है। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है। दरअसल इसके पीछे घर पर मौजूद वास्तु होता है जो हमें अच्छी एनर्जी देता है। जहां अच्छा वास्तु होने पर हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है तो वहीं वास्तु दोष होने पर तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। आइए जानते हैं घर में होने वाले अच्छे और बुरे वास्तु दोष के बारे में।

विज्ञापन


घर का मुख्य दरवाजा कैसा होना चाहिए
- घर के मुख्य दरवाजे से ही हमेशा सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसलिए हमेशा मुख्य द्वार साफ- सुथरा होना चाहिए। इसके अलावा शाम के वक्त कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


- कई लोगों की आदत होती है कि घर के मुख्य दरवाजे के सामने ही जूते-चप्पल रखने की जगह बना लेते हैं। इससे भी घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश आसानी से होता है। इसलिए घर से ऐसी चीजों को तुरंत हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन दरवाजे के सामने कभी भी किसी खंभे या पेड़ का छाया नहीं पड़नी चाहिए।

- घर का मुख्य द्वार कभी भी मकान के  मध्य में नहीं होना चाहिए वास्तु में इसे अशुभ माना गया है।

- वास्तु के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा खुलते समय सामने सीढ़ी नहीं होनी चाहिए। साथ ही मुख्य दरवाजा हमेशा अंदर की तरफ खुलना चाहिए।

वास्तु के सरल उपाय
- घर पर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाएं और दीवार पर पादुका दर्पण स्थापित करें।
- घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए विंड चाइम लगाएं।
- घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग का फीता बांधने से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed