फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips for Locker placement direction at home for prosperity ghar me tijori kaha rakhe jaane vastu upay

Vastu Tips: घर के इस दिशा में तिजोरी रखना होता है शुभ, जानिए तिजोरी से जुड़े कुछ वास्तु नियम

Mon, 12 May 2025 01:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 12 May 2025 01:03 PM IST
सार

Vastu Tips for Locker Placement: घर पर तिजोरी के लिए सबसे अच्छी और उत्तम दिशा उत्तर की दिशा मानी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर की दिशा पर धन के स्वामी भगवान कुबेर का स्वामित्व हासिल होता है।

विज्ञापन
Vastu Tips for Locker placement direction at home for prosperity ghar me tijori kaha rakhe jaane vastu upay
वास्तु में तिजोरी की दिशा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vastu Tips for Locker Placement: वास्तु शास्त्र में मकान के निर्माण से लेकर घर में रखी जाने वाली हर एक चीज के लिए दिशा निर्धारित की गई है। वास्तु के अनुसार सही दिशा में अगर चीजें रखी हुई होती हैं तो घर का वास्तु बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं अगर घर पर वास्तु के अनुरूप चीजें नहीं होती हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा, अशांति और धन की हानि होती है। इस तरह से वास्तु के अनुसार घर पर तिजोरी रखने के लिए सही स्थान का होना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। अगर घर पर वास्तु के अनुरूप तिजोरी रखी जाए तो धन में लगातार वृद्धि होती है और आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं इसके विपरीत गलत जगह पर तिजोरी रखने से धन की हानि, बेफिजूल खर्चें और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते है वास्तु के अनुसार घर पर कौन सी दिशा तिजोरी रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा होती है। 

विज्ञापन


घर तिजोरी रखने की सही दिशा
घर पर तिजोरी के लिए सबसे अच्छी और उत्तम दिशा उत्तर की दिशा मानी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर की दिशा पर धन के स्वामी भगवान कुबेर का स्वामित्व हासिल होता है। ऐसे में उत्तर की दिशा में तिजोरी रखने पर इसका दरवाज दक्षिण दिशा में खुलेंगा। इस तरह से इस दिशा में तिजोरी रखने से धन में लगातार वृद्धि होती है। 

विज्ञापन

Vastu Tips: क्या आप भी रोटियां गिनकर बनाते या खिलाते हैं? हो जाएं सावधान, हो सकती है बड़ी हानि

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण दिशा में भूलकर भी ना रखें तिजोरी
वास्तु के अनुसार दक्षिण की दिशा में तिजोरी रखने से धन की हानि होती है और वास्तु दोष पैदा होता है। दरअसल दक्षिण की दिशा को यमराज की दिशा मानी जाती है। इस कारण से जाने-अनजाने भूलकर भी इस दिशा में तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। 

Vastu Tips: घर की छत पर कभी न रखें ये तीन चीजें, आर्थिक तंगी का बनती हैं कारण

पूर्व दिशा में तिजोरी
कई बार उत्तर दिशा में तिजोरी रखना संभव नहीं होता तो तिजोरी को पूर्व की दिशा की तरफ रखा जा सकता है। पूर्व की दिशा को सूर्यदेव की दिशा मानी जाती है। इससे धन लाभ , उन्नति और कार्यों में सफलता मिलती है। 



तिजोरी से जुड़े कुछ वास्तु नियम 

  • अगर कई बार जी तोड़कर मेहनत करने के बाद भी धन का संचय नहीं हो पाता या फिर तिजोरी में रखा धन नहीं टिकता तो यह वास्तु संबंधी दोष का कारण होता है। ऐसे में आपको तिजोरी में लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर अक्षत और चांदी का सिक्का रखें। 
  • अगर तिजोरी के आसपास अनावश्यक चीजें रखी हों, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। ऐसे में धन वृद्धि के लिए तिजोरी के पास हमेशा सफाई रखें और वहां सुगंधित धूप-दीप जलाएं।
  • पुराने बिल, बेकार रसीदें या टूटी हुई चीजें तिजोरी में रखने से धन की हानि होती है।
  • तिजोरी का रंग हल्का पीला, सफेद या क्रीम रंग का होना शुभ माना जाता है। तिजोरी को नियमित रूप से साफ करें और उसमें सुगंधित धूप-दीप जलाएं। तिजोरी के दरवाजे पर लाल रंग का स्वस्तिक बनाएं, इससे धन की वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed