फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for living room

Vastu tips: कैसा हो आपके घर में आपके मेहमानों का कमरा ?

Tue, 19 May 2020 06:01 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 19 May 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for living room
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व

वास्तु विज्ञान किसी भवन में दिशाओं के उचित प्रयोग द्वारा अधिकतम लाभ प्राप्त करने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। वास्तु शास्त्र में कई नियमों का उल्लेख किया गया है जो स्वास्थ्य, वित्तीय, वैवाहिक एवं शिक्षा तथा करियर में लाभ प्राप्त करने में सहायता करते हैं। भारतीय संस्कृति में अतिथि को देवता माना गया है,इसलिए उनके सम्मान और सुख-सुविधा का ध्यान रखना अति आवश्यक है। घर में गेस्ट रूम के स्थान को निर्धारित करने के लिए वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं। गेस्ट रूम को वास्तु-शास्त्र के नियमों के अनुरूप घर की सही दिशा में स्थापित करना चाहिए जिससे अतिथि के साथ अच्छे एवं सम्मानजनक संबंध स्थापित हो सके।

विज्ञापन

यहां शुभ रहेगा मेहमानों का कमरा -
अलग-अलग दिशाओं में बना मेहमानों का कमरा आपके जीवन एवं संबंधों को अलग-अलग प्रकार से प्रभावित करता है। पूर्व दिशा में बना अतिथियों का कमरा,अतिथियों के साथ आपके अच्छे संबंधों और सहयोग को बढ़ाता है।वहीं अतिथि कक्ष के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा आदर्श स्थान है यह कोना निरन्तर चलायमान एवं गति को प्रदर्शित करता है क्योंकि इस दिशा के अधिपति वायु देव है जिनकी प्रकृति निरन्तर चलायमान है अतः मेहमान शीघ्र अच्छे संबंधों को बनाए रखते हुए घर से विदा होंगे। 'अतिथि देवो भवः' की परंपरा के अनुसार ईश की दिशा उत्तर-पूर्व में मेहमानों का कमरा बनाया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहमानों के लिए यह दिशा ठीक नहीं-
दक्षिण-पूर्व दिशा में मेहमानों का कमरा बनाने से परहेज करना चाहिए क्यों कि यह धन आगमन की दिशा मानी जाती है।इस जोन में अतिथि कक्ष होने से धनप्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है। यश और प्रसिद्धि का दिशा क्षेत्र दक्षिण दिशा में भी अतिथि कक्ष नहीं बनाएं, ऐसा करने से समाज में आपकी पहचान चमक फीकी हो सकती है। दक्षिण-पश्चिमी कोने में अतिथि कक्ष का निर्माण नही किया जाना चाहिए क्योंकि यह कोना वास्तु-शास्त्र के अन्तर्गत केवल घर मालिक के लिए निर्धारित है।पश्चिम जोन में गेस्टरूम होने से आपको, आपके कार्यों में अस्थाई तौर पर ही लाभ प्राप्त होंगे।इसलिए इस दिशा में गेस्टरूम नहीं होना चाहिए। करियर के दिशा क्षेत्र उत्तर में यदि मेहमानों का कमरा हो तो आपके जीवन में तरक्की के नए अवसर भी अस्थाई होकर मेहमान की तरह ही आएँगे इसलिए इस दिशा में भी अतिथि कक्ष नहीं होना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान-
- अतिथि कक्ष की दीवारों पर सात्विक रंग जैसे- सफेद, हल्का गुलाबी, पिस्ता ग्रीन या हल्का पीला रंग का होना शुभ माना जाता है।
- अतिथि कक्ष में स्थित बेड के ऊपर कोई बीम नहीं होना चाहिए।  
- इलेक्ट्रानिक उपकरणों को अतिथि कक्ष में दक्षिण-पूर्वी दिशा की ओर रखा जाना चाहिए।
- पीने के पानी की व्यवस्था  उत्तर-पूर्व में करना शुभ रहेगा।
- भारी सामान को  कमरे में दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम की ओर रखें,उत्तर और पूर्व के स्थान को हल्का छोड़ें।
- कमरे की सजावट में निराशाजनक और हिंसात्मक चीजों का समावेश नहीं होना चाहिए। यहाँ शांत,हँसते हुए एवं खिलती हुई चीजों से सजावट की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed