फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips For Kitchen Best DIrection For Kitchen Know Niyam in Hindi

Vastu Tips: धन और सुख-समृद्धि के लिए इस दिशा में होनी चाहिए रसोई घर, जानिए वास्तु के नियम

Wed, 26 Nov 2025 01:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 26 Nov 2025 01:18 PM IST
सार

Vastu Tips For Kitchen: घर में रसोई घर का खास महत्व होता है। यह एक ऐसा स्थान है जहां परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन तैयार किया जाता है। ऐसे में इसका सकारात्मक होना ज़रूरी है।

विज्ञापन
Vastu Tips For Kitchen Best DIrection For Kitchen Know Niyam in Hindi
Kitchen Vastu Tips - फोटो : adobe stock

विस्तार

Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर का हर एक हिस्सा नियमों के अनुरूप हो तो वहां पर हमेशा सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास होता है। जिन घरों में घर का कोई भी हिस्सा वास्तु के अनुरूप न बना हो तो व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता बनी रहती है। ऐसे में घर पर हमेशा नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता का वास होता है। आज हम आपको रसोई घर के वास्तु के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
इस दिशा में होना चाहिए रसोई घर
घर में रसोई घर का खास महत्व होता है। यह एक ऐसा स्थान है जहां परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन तैयार किया जाता है। ऐसे में इसका सकारात्मक होना ज़रूरी है। वास्तु के नियम के अनुसार घर में अग्नितत्व की दिशा आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) में रसोई का होना अच्छा माना जाता है। आग्नेय दिशा,अग्नि के कारण रसोई लिए उपयुक्त मानी गई है। अगर इस दिशा में रसोई घर का निर्माण संभव न हो तो घर के उत्तर-पश्चिम भाग में बनाएं।
विज्ञापन

Vastu Tips : क्या आपके घर के सामने भी है बिजली का खंभा? अपनाएं ये 5 सरल उपाय, बढ़ाएं सुख-शांति और धन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोईघर और वास्तु नियम
- रसोईघर में चूल्हा आग्नेय कोण में रखें। खाना पकाने वाले का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

- पीने योग्य पानी के बर्तन और हाथ धोने के लिए नल ईशान कोण में होना चाहिए। रसोई में सिंक यानि कि बर्तन धोने की दिशा के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा शुभ मानी गई है। टोस्टर, गीज़र या माइक्रोवेव, ओवन आग्नेय कोण में रखना लाभदायक होगा। मिक्सर, आटा चक्की, जूसर आदि आग्नेय कोण के निकट दक्षिण में रखना शुभ होगा।

- यदि रेफ्रीजिरेटर रसोई में रखना है तो इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखें। ईशान या नैऋत्य कोण पर बिल्कुल नहीं रखें।

Bay Leaf Vastu Tips: तरक्की और धन प्राप्ति के लिए जरूर करें, तेज पत्ते से जुड़े ये वास्तु उपाय

- मसाले के डिब्बे, बर्तन, चावल, दाल, आटा आदि के डिब्बे दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम में रखना वास्तु सम्मत है। खाली सिलेंडर नैऋत्य कोण में रखें एवं प्रयोग होने वाला सिलेंडर दक्षिण दिशा की ओर रखें।

- वास्तु के अनुसार रसोई की दीवारों का रंग हल्का नांरगी होने के साथ क्रीम  रंग करवाना शुभता में वृद्धि करेगा। रसोईघर में काले और नीले रंग के प्रयोग से बचें।

- वास्तु शास्त्र मानता है कि काले रंग के प्रयोग से रसोई में नकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है। साथ ही घर में आर्थिक हानि होने की भी संभावना बढ़ जाती है। अगर रसोई में पहले से काले रंग का पत्थर लगा हुआ है, तो इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए रसोई में स्वास्तिक बना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed