{"_id":"5704b520-d7f9-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"vastu-tips-for-improve-positive-energy-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूं नकारात्मक ऊर्जा भगाएं, सुख समृद्घि लाएं","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
यूं नकारात्मक ऊर्जा भगाएं, सुख समृद्घि लाएं
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि पैसा आता तो है पर बरकत नहीं होती है। पैसा कहां चला जाता है कुछ पता नहीं चलता है। हो सकता है कि आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हों। इसका आसान से हल वास्तुविज्ञान में मौजूद है।
वास्तु विज्ञान के अनुसार इस तरह की परेशानी का कारण नकारात्मक ऊर्जा है। मकान के किसी कमरे में अकेले जाने या उस कमरे में सोने से डर लगने का कारण भी है। परिवार में अक्सर खींचातानी चलती रहती है तो इसका कारण भी नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है।
वास्तुविज्ञान में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनसे नकारात्मक ऊर्जा को आसानी से नष्ट किया जा सकता है। इन उपायों को आजमाएं और घर में सुख समृद्घि लाएं।

- खिड़कियों को चौबीस घंटे में से कम से कम पच्चीस मिनट के लिए जरुर खोलें ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने का और नकारात्मक उर्जा को बाहर निकलने का रास्ता निकल पाएं।
- उत्तर के कोण में तुलसी का पौधा लगाएं।
- घर में पूजा घर में नियमित रूप से घी का दीपक जलाएं।
- घर के मंदिर में देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए फूल-हार दूसरे दूसरे दिन हटा देना चाहिए।
- अनावश्यक वस्तु, सूखे पौधे या सूखे फूलों का गुलदस्ता निराशा बढ़ाते हैं। इसलिए इन्हें घर से बाहर कर दें।
- घर में ख़राब विद्युत उपकरण नहीं रखें। अगर ठीक नहीं हो सकते तो घर से बाहर कर दें।
- नियमित साफ-सफाई नहीं होने से दीवारों व सामानों पर धूल-मिट्टी जम जाती है, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
- देवी-देवताओं की मूर्तियां उपहार में देना व घर में शो-पीस के रूप में सजाना भी ठीक नहीं है।
- घरों में अनावश्यक फर्नीचर और बड़ी-बड़ी आकृतियां रखना सकारात्मक ऊर्जा के संचार में बाधा उत्पन्न करता है। अत: घर में केवल उपयोगी वस्तुएं ही रखें।
विज्ञापन