फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for home know the signs and remedies measures or upay

Vastu Tips For Home: इन कारणों से भी हो सकता है घर में वास्तु दोष, जानें संकेत और इससे जुड़े उपाय

Sat, 13 Jul 2024 06:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 06:34 AM IST
सार

Vastu Dosh and Remedies: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में वास्तु दोष होने से व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में आपको अपने घर में बदलाव करना चाहिए।

विज्ञापन
vastu tips for home know the signs and remedies measures or upay
कैसे पहचाने घर में है वास्तु दोष - फोटो : amar ujala

विस्तार

Home Vastu Dosh Upay: वास्तुशास्त्र ने जीवन शैली में एक विशेष स्थान बना लिया है। इसमें मानव जीवन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान बताया गया है। अक्सर देखा गया है मेहनत और लगन के बाद भी कई लोगों को सफलता नहीं मिल पाती है। इसके पीछे का कारण वास्तुदोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में वास्तु दोष होने से व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में आपको अपने घर में बदलाव करना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तुदोष के कारणों और उसे दूर करने के उपायों के बारे में।  

विज्ञापन

vastu tips for home know the signs and remedies measures or upay
कैसे पहचाने घर में है वास्तु दोष - फोटो : freepik

कैसे पहचाने घर में है वास्तुदोष

  • वास्तु शास्त्र कहता है:अगर घर में आर्थिक परेशानियां रहती हैं या पैसा आने पर भी जमा नहीं हो पा रहा तो यह वास्तु दोष का संकेत है ।
  • वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि परिवार में अचानक बीमारियों का बढ़ना वास्तु दोष का संकेत हो सकता है।
  • वास्तुदोष के कारण व्यक्ति को मानसिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है। इससे वह अपना संतुलन खो बैठता है। इन्हीं में से एक है अत्यधिक गुस्सा आना, अनिद्रा या माइग्रेन आदि।
  • जिन लोगों का घर वास्तु की कमियों से ग्रस्त है। उन्हें न केवल अपने निजी जीवन में, बल्कि काम में भी असफलताओं का सामना करना पड़ता है। कड़ी मेहनत के बावजूद वह असफल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

vastu tips for home know the signs and remedies measures or upay
कैसे पहचाने घर में है वास्तु दोष - फोटो : Istock
वास्तुदोष से जुड़े कारण और उपाय
  • नल से गिरता पानी वास्तुदोष का कारण बनता है। इस मामले में, आपको नल की मरम्मत करने की आवश्यकता होगी। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय के करने से आर्थिक तंगी कम हो सकती है और साथ ही आर्थिक लाभ की प्राप्ति भी होती है।
  • अगर कोई परिवार कर्ज की समस्या से जूझ रहा है तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में अपने घर में श्री हनुमत यंत्र को विधिपूर्वक स्थापित करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस उपाय को करने से आपका कर्ज जल्दी ही दूर हो जाएगा और आपको पैसों की कमी नहीं होगी।  
  • अगर घर में झगड़े होते हों तो सफाई करते समय पानी में नमक मिलकर पोंछा लगाएं । इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।  
  • मंदिर में भगवान की मूर्ति रखते समय उसे अनुकूल दिशा में रखें। माना जाता है कि मूर्ति की गलत दिशा वास्तु दोषों का कारण बनती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed