फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips for Home keep these four items at home to get happy life

Vastu Tips: इन पांच चीजों को घर में रखने से आता है धन और बढ़ती है खुशहाली

Fri, 29 Jan 2021 01:51 PM IST
रुस्तम राणा अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 29 Jan 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips for Home keep these four items at home to get happy life
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर - फोटो : सोशल मीडिया
कई बार ऐसा होता है कि काफी प्रयासों के बाद भी आप बचत नहीं कर पाते हैं। यदि आप भी धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है। इस दोष के निवारण और धन एवं समृद्धि के लिए वास्तुशास्त्र में पांच चीजें ऐसी बताई गई हैं जिससे धन एवं सुख में बाधक नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर जाता है और धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

Vastu Tips for Home keep these four items at home to get happy life
बांसुरी। - फोटो : अमर उजाला
बांसुरी देगी समृद्धि

बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने का बहुत अच्छा उपाय माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखनी चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि सोने की बांसुरी घर में रखने से घर पर भगवान विष्णु एवं माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं,ये भी बहुत शुभ होती है और इससे भी वास्तु दोष दूर होता है एवं धन आगमन के स्रोत बनने लगते हैं। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vastu Tips for Home keep these four items at home to get happy life
गणपति महाराज - फोटो : Pixabay
घर में रखें नृत्य करते हुए गणेशजी

गणेश जी यूं तो हर रूप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। गणेश जी की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के सभी सदस्यों की दृष्टि इन पर बार-बार पड़े। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं,पर इनका मुख दक्षिण दिशा की ओर नहीं हो।

विज्ञापन

Vastu Tips for Home keep these four items at home to get happy life
धन की देवी मां लक्ष्मी - फोटो : file photo
उत्तर दिशा में लगाएं ये

देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति आपके घर में जरूर होगी लेकिन धन में वृद्घि के लिए लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर रखना आवश्यक माना गया है। माँ लक्ष्मी धन और सौभाग्य देती हैं वहीं आय के नए अवसर देवता कुबेर प्रदान करते हैं। इसलिए धन प्राप्ति के लिए दोनों एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।

Vastu Tips for Home keep these four items at home to get happy life
शंख (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शंख से लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

वास्तु विज्ञान के अनुसार शंख में घर का वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित रूप से शंख का घोष होता है वहां के आस-पास की हवा भी शुद्ध और सकारात्मक हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है। शंख में चावल भरकर लाल कपड़े में लपेटकर या इसमें शुद्ध जल भरकर पूजा स्थान में रखना चाहिए और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए।

Vastu Tips for Home keep these four items at home to get happy life
श्रीफल - फोटो : social media
नारियल से धन वृद्धि

हिन्दू धर्म में नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में एकाक्षी नारियल की नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती, माँ लक्ष्मी की कृपा के साथ,घर में खुशहाली बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed