फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips for home fish aquarium upay to remove vastu dosh from home

Vastu Tips: नकारात्मक शक्तियों को दूर भगाती है ये मछली, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

Wed, 20 Nov 2024 07:22 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 20 Nov 2024 07:22 AM IST
सार

वास्तु के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम रखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। ज्यादातर लोग फिश एक्वेरियम में रंग बिरंगी मछलियां रखना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको फिश एक्वेरियम में कौन सी मछली रखनी चाहिए?

विज्ञापन
Vastu Tips for home fish aquarium upay to remove vastu dosh from home
वास्तु के अनुसार घर में रखें ये मछली - फोटो : adobe stock

विस्तार

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु को बहुत महत्व दिया गया है। घर के निर्माण से लेकर घर में रखी हर एक वस्तु के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसा नहीं करने पर घर में वास्तु दोष लग जाता है, जिसकी वजह से घर के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर के सभी सदस्यों को इसका लाभ मिलता है।

विज्ञापन


वास्तु के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम रखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। ज्यादातर लोग फिश एक्वेरियम में रंग बिरंगी मछलियां रखना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको फिश एक्वेरियम में कौन सी मछली रखनी चाहिए?
विज्ञापन


नकारात्मक शक्तियां होती हैं दूर
दरअसल एक मछली है जो आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव ला सकती है। साथ ही सभी नकारात्मक ऊर्जा को स्वयं ग्रहण कर आपकी सुरक्षा करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में फिश एक्वेरियम है, तो उनमें 9 मछलियां होनी चाहिए। इसमें एक काली मछली और अन्य आठ गोल्ड फिश होनी चाहिए। गोल्ड फिश को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार एरोवाना मछली को भी बेहद शुभ माना जाता है। एरोवाना मछली घर में सुख-समृद्धि, धन और अच्छे स्वास्थ्य को आकर्षित करती है। एरोवाना मछली को घर में रखने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एरोवाना फिश स्टेचू
कई लोग घर में एक्वेरियम नहीं रखना चाहते ऐसे में आप एरोवाना फिश का स्टेचू भी रख सकते हैं। एरोवाना फिश का स्टेचू घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखें। इससे भी घर में सुख सम्पदा आती है। इसमें भी एरोवाना फिश के मुंह में सिक्के वाली स्टेचू को बहुत शुभ माना जाता है।


इन तरीकों से दूर करें घर के वास्तु दोष, नहीं होगा एक भी रुपया खर्च



Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं करते ये पांच काम? शास्त्रों में बताई गई हैं दरिद्रता की वजह

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed