इन वास्तु उपायों को करने से नहीं रहेगी किसी चीज की कमी आएंगी, खुशियां ही खुशियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर किसी की चाहत होती है कि उसके घर में सुख-शांति रहे, परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम भाव बना रहे जिससे घर में खुशी और सकारात्मकता का वातावरण रहे। कई बार हम अपने घर को बनाते समय वास्तु का ध्यान नहीं देते हैं या फिर घर की सजावट करते समय कई चीजों को सिर्फ साज-सज्जा के अनुसार लगा देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार हम वास्तु के हिसाब से कुछ गलतियां करते हैं जिसकी वजह से वास्तु दोष के कारण घर में परेशानियां आने लगती हैं लेकिन वास्तु के कुछ उपायों को करके आप अपने घर में खुशियां ला सकते हैं।
- अगर आपके घर में पैसे आते हैं और तुरंत ही खत्म हो जाते हैं, पैसे का संचय नहीं हो पाता है। तो घर की दक्षिण पूर्व दिशा में गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें। इससे अपव्यय पर रोक लगेगी।
- तुलसी लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है इसलिए घर में तुलसी लगाएं, लेकिन उस स्थान पर स्वच्छता का ध्यान रखें, घर में अन्य पौधे भी लगाना चाहिए, और उन्हें नियमित रुप से पानी देना चाहिए। अगर कोई पौधा पूरी तरह से सूख जाए, ऐसे में उसे तुरंत हटा देना चाहिए।
- वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में पैर करके सोना उचित नहीं रहता है, इससे नींद सही से नहीं आती है। व्यक्ति को बैचेनी का अनुभव होता है।
- घर बनाते समय अतिथियों के लिए उत्तर या पश्चिम दिशा में स्थान बनाएं इससे रिश्तो में मधुरता आती है।
- अगर घर में कोई वाहन है तो पार्किंग का स्थान उत्तर-पश्चिम में बनाएं।
- शयन कक्ष में इस तरह से शीशा लगाना चाहिए की सोते समय उसमें आपके किसी अंग का प्रतिबिंब दिखाई न दें। अगर बेडरुम में ड्रेसिंग टेबल रखनी है तो उसे पूर्व या उत्तर दिशा में रखें रात के समय शीशे को हमेशा ढककर रखें।
- घर में नियमित रुप से पूजा करनी चाहिए इससे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। जिससे रिश्तें मजबूत होते हैं। पूजा का स्थान कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में न बनाएं।