फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for happiness remove these five things from house

Vastu Tips: घर से तुरंत हटा देनी चाहिए ये पांच चीजें, वास्तु शास्त्र में मानी गई है अशुभ

Sat, 11 May 2019 01:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 11 May 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for happiness remove these five things from house
vastu tips

वास्तु शास्त्र में घर पर सुख-समृद्धि और संपन्नता लाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में जहां घर पर खुशहाली लाने के लिए कुछ चीजों को रखने की बात कही गई है। वहीं दूसरी तरफ कुछ चीजें ऐसी होती है जिसे घर से बाहर करने के बारे में बताया गया है। वास्तु में बताया गया है कि अक्सर धन की कमी का कारण यह पांच चीजें होती है। 

विज्ञापन


- घर की दीवारों का वास्तु विज्ञान में बड़ा ही महत्व है। वास्तु विज्ञान के अनुसार अगर घर की दीवारों में दरारें पड़ रही हैं तो उसे जल्दी से जल्दी भरवा देना चाहिए क्योंकि दीवारों में पड़ी दरारें धन हानि का कारण बनती है। ऐसे घरों में देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
विज्ञापन


- अगर आपके घर में आइना टूट गया हो या खिड़की दरवाजों की के कांच टूटे हुए हों तो उसे घर में नहीं रखें। वास्तु विज्ञान के अनुसार टूटे हुए कांच नकारात्मक उर्जा को बढ़ाते हैं जिससे स्वास्थ्य और धन की हानि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वास्तु विज्ञान में बताया गया है कि घर की छत को साफ रखना चाहिए। छत पर कूड़ा कबाड़ और गंदगी होने से धन संबंधी विषयों को लेकर चिंता बनी रहती है मान सम्मान की भी हानि होती है।


- वास्तु में नल से लगातार पानी का टपकना वास्तुदोष माना गया है। इससे धन की हानि होती है। माना जाता है कि जिस तरह नल से पानी टपकता रहता है उसी प्रकार आपका संचित धन भी धीरे-धीरे खर्च होता जाता है और बचत कठिन हो जाता है।

- घर में देवी-देवताओं की मूर्तियां टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। टूटी हुई मूर्तियां होने से नकारात्मक उर्जा बढती है जिससे धन की हानि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed