फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for happiness and positive energy

वास्तु: घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए जरूर करें ये उपाय

Wed, 27 May 2020 07:39 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 27 May 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for happiness and positive energy
सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए दरवाजे पर स्वस्तिक, श्रीगणेश और ऊं जैसे शुभ निशान लगाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कैसे सकारात्मक ऊर्जा की बढ़ाकर हम अपने जीवन में खुशियों को बढ़ा सकते हैं। वास्तु में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने और सकारात्मक ऊर्जा का बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं कुछ वास्तु के उपाय...

विज्ञापन


- वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार की दिशा पूर्व या उत्तर बहुत शुभ मानी जाती है। अगर किसी कारण से आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर की दिशा में नहीं है, तो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए दरवाजे पर स्वस्तिक, श्रीगणेश और ऊं जैसे शुभ निशान लगाना चाहिए।
विज्ञापन


Vastu tips: कैसा हो आपके घर में आपके मेहमानों का कमरा ?
विज्ञापन
विज्ञापन


- सनातन धर्म में घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है। तुलसी का पौधा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। परेशानियों को दूर करने के लिए रोज सुबह तुलसी को जल अर्पित करना चाहिए। 


- घर में नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने से रोकने के लिए दरवाजे और खिड़कियां अंदर की तरफ ही खुलनी चाहिए।

- घर में बेकार की चीजों और कबाड़ को सहेजकर नहीं रखना चाहिए। इन चीजों से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

- अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो घर में रखी तिजोरी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में होनी चाहिए।

- वास्तु शास्त्र में ध्वनि की विशेष भूमिका होती है। घर पर नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने के लिए सबसे आसान तरीका सुबह और शाम के वक्त पूरे जोश के साथ ताली बजाना चाहिए। घर के हर एक हिस्से में दिन में ताली जरूर बजाएं। ताली की ध्वनि से मन में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। वास्तु में माना जाता है कि ताली, घंटी, शंख और ऊं का उच्चारण करने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

- घर पर सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए कभी भी कमरे में चीजें इधर-उधर फैली नहीं होनी चाहिए। घर में बेकार और टूटी फूट चीजों होने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

- घर पर सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर दिन सुबह या शाम के वक्त कुछ सुगंधित चीजों को जलाकर घर के हर एक कोने में फैलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed