फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for food in hindi

भोजन करने में वास्तु नियमों का रखें ध्यान, मिलेगी सेहत की खुराक

Tue, 16 Jun 2020 05:29 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 16 Jun 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for food in hindi
वास्तु शास्त्र की दृष्टि में भोजन करने का उत्तम स्थान घर के पश्चिम में है।

अच्छी सेहत पाने के लिए सिर्फ स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन कर लेना ही पर्याप्त नहीं है। परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और उनके जीवन की खुशहाली के लिए यह जरूरी है कि उनका डाइनिंग हॉल भी वास्तु के अनुसार बना हो। वास्तु नियमों के अनुसार यदि घर की सही दिशा में बैठकर भोजन किया जाए तो इससे परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है वहीं गलत दिशा में बैठकर किया गया भोजन स्वास्थ्य संबंधी अनेकों समस्याओं को उत्पंन कर सकता है।

विज्ञापन

सही दिशा में हो डाइनिंग रूम

वास्तु शास्त्र की दृष्टि में भोजन करने का उत्तम स्थान घर के पश्चिम में है। अतः घर की पश्चिम दिशा में बना डाइनिंग हॉल शुभ प्रभाव देने वाला होता है। इस जोन में भोजन करने से भोजन सम्बन्धी सभी आवश्यकताएं पूर्ण होती हैं एवं पोषण की प्राप्ति होती है,जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है। लेकिन किसी वजह से यहाँ भोजन करना संभव नहीं हो तो,उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा दूसरा विकल्प है। लेकिन घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में डाइनिंग रूम नहीं होना चाहिए क्योंकि यहाँ भोजन करने से शरीर को किसी भी प्रकार की मज़बूती और पोषण नहीं मिलता,रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। भोजन कक्ष के सामने घर का मुख्य द्वार या शौचालय होना आपसी कलह व मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। डाइनिंग रूम में हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन पूर्व में, उत्तर पूर्व में रखना चाहिए। वॉशबेसिन दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम में नहीं होना चाहिए, यह उत्तर अथवा पश्चिम में भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब रसोईघर में हो खाने की व्यवस्था

यदि किचन में ही खाने की व्यवस्था करनी है तो इसका प्रबंध इस प्रकार से हो कि किचन के पश्चिमी हिस्से में डाइनिंग टेबल और कुर्सियां रखी जा सकें। आपकी किचन घर के उत्तर-पश्चिम कोण(वायव्य) में स्थित है तो डाइनिंग टेबल को पश्चिमी दीवार की तरफ रखना चाहिए। लेकिन घर के दक्षिण-पूर्व कोण(आग्नेय) में स्थित किचन में डाइनिंग टेबल रखने के लिए पूर्व दिशा को उचित स्थान माना गया है।

विज्ञापन

ऐसी हो सेहत की मेज

शुभ फलों में वृद्धि के लिए आयताकार या चौकोर आकार की डाइनिंग टेबल का उपयोग करना अच्छा रहता है। और इसे इस तरह रखा जाना चाहिए कि भोजन करने वालों का मुख पूर्व या पश्चिम की ओर रहे। पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से दीर्घायु होने की संभावना बढ़ जाती है जबकि पश्चिम की ओर चेहरा होने का अर्थ है संपन्नता और समृद्धि का अर्जन। दक्षिण की ओर मुख करना हानिकारक नहीं है परंतु उत्तर की ओर मुख करके भोजन करना सेहत की दृष्टि से वास्तु सम्मत नहीं माना गया है।

सजावट हो सकारात्मक

डाइनिंग रूम में सकारात्मक ऊर्जा के स्तर में वृद्धि के लिए दीवारों का रंग हल्का, शांत व सौम्य होना चाहिए,इसके लिए हल्के नीले,हरे,पीले अथवा पीच रंगों का प्रयोग किया जा सकता है। तामसिक रंग जैसे काला,गहरा नीला अथवा भूरे रंगों के चयन से बचें। हल्के और कोमल प्रकाश के साथ डाइनिंग रूम की सजावट इस प्रकार से होनी चाहिए जो शांतिपूर्ण भोजन करने में सहायक हो। भारी सामान एवं अत्याधिक सजावट करना डाइनिंग हॉल के वातावरण को बोझिल बना देगा,ऐसा न करें।इस कक्ष की दीवारों पर युद्ध,शिकार,रक्तरंजित दृश्य,सूखी हुई ज़मीन व उदासी दर्शाने वाले चित्र नहीं होने चाहिए। फल प्रचुरता का प्रतिनिधित्व करते हैं अतः उनकी डाइनिंग रूम में मौजूदगी सुखद और शुभ मानी गई है। डाइनिंग टेबल पर फलों से भरी हुई टोकरी रखना समृद्धि को आमंत्रित करना है। अगर यह संभव नहीं हो तो दीवार पर फलों अथवा लहलाती हुई फसल की आकर्षक तस्वीर लगा सकते हैं।टेबिल पर ताज़े फूलों का गुलदस्ता या बांस के छोटे पौधों का बंच रखा जाना भी समृद्धि का प्रतीक माना गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed