फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for election candidate

चुनाव जीतने के लिए नेता आजमा सकते हैं, यह उपाय भी

Tue, 11 Mar 2014 01:07 PM IST
राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली। Updated Tue, 11 Mar 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for election candidate

चुनाव के इस दौर में अपने विपक्षी को हराने के लिए सभी उम्मीदवार अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। लेकिन तरीके उसी के सफल होते हैं जो वास्तु की अनुकूलता का ध्यान रखते हैं। यह कहते हैं वास्तु गुरु 'कुलदीप सालूजा'।

विज्ञापन


चुनाव में यश पाने के लिए नेता के घर की उत्तर दिशा एवं उत्तर ईशान कोण में वास्तुनुकूलताएं होना बहुत आवश्यक है और यदि उपरोक्त दिशाओं में वास्तुदोष है तो निश्चित ही वहां रहने वालों का यश नहीं मिल सकता।
विज्ञापन


यश पाने के लिए जरुरी है कि यह दिशाएं किसी भी प्रकार कटी या दबी नहीं होना चाहिए। भवन का इन दिशाओं का बढ़ा होना शुभ होकर यश दिलाता है।

यहां पर भूमिगत पानी का स्रोत या किसी भी प्रकार का गड्ढा वास्तुनुकूल होकर यश दिलाने में बूस्टर की तरह कार्य करता है।

इसके विपरीत इन दिशाओं का किसी भी प्रकार से ऊंचा होना अपयश का कारण बनता है और अपयश मिलने पर चुनाव जीतना संभव नहीं होता।

जिस उम्मीदवार के घर का उत्तर, पूर्व दिशा और ईशान कोण घर की अन्य दिशाओं और कोणों से नीची होती होती है उनके सफल होने की संभावना अधिक रहती है। क्योंकि वास्त़ु विज्ञान के अनुसार ऐसा वास्तु हमेशा वृद्धि होगी, ऐश्वर्य आनंद की प्राप्ति, विजय, प्रशंसा और ख्याति में सहायक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगाएं अपनी फोटो
जिनके घर में उत्तर दिशा एवं उत्तर ईशान में वास्तुनुकूलता है उन्हें अपने ड्राइंग रुम के अंदर आने वाले द्वार के सामने की दीवार के मध्य उचित ऊंचाई पर यदि अपनी फोटो लगानी चाहिए। फोटो के ऊपर लाल रंग का जीरो वॉट का बल्ब लगाएं तो यह सोने पर सुहागा की तरह काम करता है। ध्यान रहे यह बल्ब 24 घण्टे जलता रहना चाहिए।


भाषण की दिशा
उम्मीदवार को चाहिए कि चुनाव के दौरान होने वाली सभाओं में वह अपना मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में रखकर सभा को सम्बोधित करें।

जनता को संबोधित करते समय उम्मीदवार का मुंह उत्तर दिशा में जब ही रहेगा जब मंच सभा के स्थान की दक्षिण दिशा की ओर होगा इसी प्रकार पूर्व दिशा की ओर मुंह तब ही रहेगा जब मंच सभा के स्थान की पश्चिम दिशा की ओर बनेगा।

इस प्रकार के वास्तुनुकूल मंच पर खड़े होकर चुनावी सभा को सम्बोधित करने से सभा सफल एवं प्रभावी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed