फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for couple bed room

बेडरूम न बन जाए पति-पत्नी में टकराव का कारण

Tue, 15 Oct 2013 11:57 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Tue, 15 Oct 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for couple bed room

हर रिश्ता एक घर से जुड़ा होता है। घर में ही मिलजुलकर आपसी खुशियां मनाते हैं, तीज त्योहार और मांगलिक कार्यों में एक दूसरे के साथ आनंद मनाते हैं। लेकिन घर ही आपकी खुशियों का दुश्मन बन जाए तो जीना दूभर हो जाता है।

विज्ञापन


वास्तुविज्ञान के अनुसार बेड रूप में वास्तुदोष होने पर अक्सर पति-पत्नी के बीच तनाव बना रहता है। ऐसी बातें जिसे हंसी-मजाक में टाला जा सकता है वह भी विवाद का बड़ा मुद्दा बन जाता है।
विज्ञापन


पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 14 अक्तूबर से 20 अक्तूबर


वास्तुशास्त्री रश्मि झा के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा का संबंध अग्नि से है। इसलिए यहां किसी भी हालत में बेडरूम नहीं बनाना चाहिए। इससे घर में रहने वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है। व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है जिससे परिवार में वाद-विवाद होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें, सर्दी जुकाम सफलता के लक्षण


जिन लोगों ने दांपत्य जीवन की नई शुरूआत की है उनके लिए दक्षिण-पश्चिम हिस्से वाला वाला बेडरूम अनुकूल नहीं होता है। इससे आपसी तालमेल नहीं बन पाता है जिससे रिश्ते में दूरियां बनी रहती है। इनके लिए उत्तर-पश्चिम कोने वाला बेडरूम अच्छा होता है।

बेडरूम में युद्ध, लड़ाई, डूबते सूर्य, मृत व्यक्ति या पशु की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे रिश्तों में दूरियों बढ़ती है। वाटर फाउंटेन, एक्वेरियम को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए इससे संबंधों में अस्थिरता आती है।


रिश्तों को मजबूत बनाने के उपाय

  • बेड साफ-सुथरा होना चाहिए। गद्दे अलग-अलग नहीं हों, दो से ज्यादा तकिए बेड पर नहीं रखें।
  • हर सप्ताह या अधिक से अधिक पंद्रह दिन पर बेडकवर, शीट और तकिये के कवर को अवश्य बदलते रहना चाहिए क्योंकि इनमें नकारात्मक ऊर्जा सोखने की क्षमता होती है।
  • बेड का सही दिशा में होना बहुत जरूरी है। सिर हमेशा पूर्व या दक्षिण में होना चाहिए।
  • बेड के भीतर सामान रखने वाली जगह को कबाड़ घर नहीं बनाना चाहिए।
  • गुलाबी, सफेद या आंखों को सुकून देने वाला कोई रंग बेडरूम में इस्तेमाल करना चाहिए। पूरे कमरे की पुताई एक रंग से होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed