फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for basement

बेसमेंट बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 05 Jan 2013 02:53 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 05 Jan 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for basement
महानगरों में इन दिनों बेसमेंट
विज्ञापन
बनवाने का प्रचलन बढ़ गया है। लेकिन वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में बेसमेंट का होना वास्तु के नियम के विरुद्ध है। इसका कारण यह है कि बेसमेंट भूमि के नीचे होता है जिससे यहां सूर्य की रोशनी एवं प्राकृतिक वायु नहीं पहुंच पाती है। इससे बेसमेंट में सकारात्मक उर्जा की कमी रहती है। लगतार बेसमेंट में रहने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिन लोगों के लिए बेसमेंट बनवाना जरूरी हो उन्हें इसके निर्माण के समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बेसमेंट की छत 9 से 10 फीट ऊंची बनवाएं ताकि बेसमेंट पूरी तरह जमीन के भीतर न रहे। बेसमेंट का मुख्यद्वार पूरब या उत्तर पूर्व दिशा में बनवाएं ताकि बेसमेंट में प्राकृतिक रोशनी आ सके। उत्तर और पूर्वी भाग को खुला रखें ताकि वायु का प्रभाव लगातार बना रहे। प्लाट के किसी एक भाग में बेसमेंट बनाना हो तो उत्तर अथवा पूर्व दिशा में बेसमेंट बनवाएं।

बेसमेंट को अंदर से पिंक या ग्रीन कलर से पेंट कराना चाहिए। डार्क ब्लैक और रेड कलर बेसमेंट के लिए अनुकूल नहीं होता है। इससे बेसमेंट की उर्जा प्रभावित होती है। बेसमेंट के मुख्य द्वार पर उर्जा प्रदान करने वाले पौधे लगाने चाहिए। तुलसी और गुलाब का पौधा बेसमेंट के बाहर लगाना बेहतर होता है। बेसमेंट में काम करने वाले कों हमेशा अपना मुंह पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed