Vastu Tips: घर के इस कोने में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये चीज, बन सकता है वास्तु दोष का कारण
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण, नैऋत्य कोण, वायव्य कोण और आग्नेय कोण के नियमों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं आग्नेय कोण में कौन सी वस्तुएं भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए, जिससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न हो सकता है।
विस्तार
वास्तु के अनुसार किस दिशा में सोना होता है शुभ?
विज्ञापन
सूर्यास्त के बाद भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये पांच काम
आग्नेय कोण क्या है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व-दक्षिण के मध्य को आग्नेय कोण का नाम दिया गया है। इस दिशा में सूर्य की किरणों का वर्चस्व सबसे अधिक होता है, इसलिए यह दिशा अग्नि तत्व से संबंधित होती है। इस दिशा में किसी भी वस्तु को सोच विचार कर ही रखना चाहिए। इस दिशा में खासतौर पर इलेक्ट्रिक और ज्वलनशील चीजें नहीं रखने की सलाह दी जाती है। इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार आग्नेय कोण में कभी भी बेडरूम नहीं बनवाना चाहिए। दरअसल यह दिशा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए इस दिशा में बेडरूम होने से आपको बेचैनी, अनिद्रा या तनाव जैसी समस्याएं आ सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी समस्याऔं और धन हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।
तुलसी के पास न रखें ये पौधे, घर में होता है कलेश
चांदी से बनी ये मूर्ति बदल देगी किस्मत, घर में इस तरह रखें
आग्नेय कोण में कभी पानी से संबंधित चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। जल और अग्नि दोनों ही एक-दूसरे के विरोधी तत्व होते हैं, इसलिए भूलकर भी यहां बोरिंग, हैंडपंप, पानी की टंकी या नल नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।