फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips Fitkari Remedies measures Upay to remove negative energy and success

Vastu Shastra: बड़े काम की है फिटकरी, नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और सफलता के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

Mon, 01 Jul 2024 12:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 12:09 PM IST
सार

Vastu Upay:  वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी ही घरेलू वस्तु हैं जिनसे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है और साथ ही घर में सुख शांति बनी रहती है। फिटकरी उन्हीं में से एक उपाय है।

विज्ञापन
Vastu Tips Fitkari Remedies measures Upay to remove negative energy and success
फिटकरी से जुड़े वास्तु उपाय - फोटो : amar ujala

विस्तार

Fitkari Se Jude Vastu Upay:  वास्तु शास्त्र में कई प्रकार की चीजें और उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जीवन मेइन सुख समृद्धि तो आती हैं साथ ही घर में सकरात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बने रहने से लोगों मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। वहीं दूसरी ओर नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर में क्लेश, आर्थिक परेशानी और बीमारियां आ सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी ही घरेलू वस्तु हैं जिनसे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है और साथ ही घर में सुख शांति बनी रहती है। फिटकरी उन्हीं में से एक उपाय है। फिटकरी एक ऐसा सस्ता और आसानी से उपलब्ध घरेलू उपाय है, जिसका उपयोग करके आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार फिटकरी के कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बनाए रख सकते हैं। 

विज्ञापन


फिटकरी से जुड़े वास्तु उपाय

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार काले कपड़े में फिटकरी का एक टुकड़ा बांधकर उसे घर के मुख्य द्वार के ऊपर लटका दें। इस उपाय से घर में  नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुकेगा। 
  • विज्ञापन
  • एक दीपक में थोड़ा सा सरसों का तेल और फिटकरी का एक टुकड़ा डालकर जलाएं।  इस दीपक को पूरे घर में घुमाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करेगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फिटकरी को पीसकर पाउडर बना लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार पाउडर को घर के सभी कोनों और दरवाजों के पास छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 
  • घर में आप यदि सुख शांति चाहते हैं और समृद्धि भी बनाए रखना चाहते हैं तो बाजार से फिटकरी का यंत्र खरीदकर भी घर में रख सकते हैं। 
  • एक बाल्टी पानी में रात भर फिटकरी का एक टुकड़ा डालकर रख दें। अगले दिन इस पानी से पूरे घर की पोंछा लगाएं।  इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। 
  • लाल कपड़े में फिटकरी का टुकड़ा बांधकर पर्स या तिजोरी में  रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इसके साथ ही आपको धन लाभ भी होगा। 
  • अगर आपको डरावने सपने आते हैं तो फिटकरी का एक टुकड़ा बांधकर सिरहाने रख लें। इससे बुरे सपने आने दूर हो जाएंगे। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed