फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips According to Vastu put a calendar in this direction in the house there may be progress throughout the year

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में इस दिशा में लगाएं कैलेंडर, साल भर होगी तरक्की

Sat, 15 Jan 2022 05:56 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 05:56 PM IST
सार

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार पुराने कैलेंडर को दीवार पर लगाए रखना अच्छा नहीं माना गया है। ऐसा करना जीवन में आने वाले प्रगति के अवसरों को कम करता है। इससे भविष्य की रूपरेखा प्रभावित होती है। 

विज्ञापन
Vastu Tips According to Vastu put a calendar in this direction in the house there may be progress throughout the year
वास्तु टिप्स - फोटो : istock

विस्तार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुराने कैलंडर लगाना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में सही कैलेंडर लगाने से प्रगति होती है।अक्सर देखा गया है पुराने कैलेन्डर्स से लगाव होता है और इस वजह से लोग पुराने कैलेंडर घर की दीवारों पर लगे रहने देते हैं। वास्तु के अनुसार पुराने कैलेंडर को दीवार पर लगाए रखना अच्छा नहीं माना गया है। ऐसा करना जीवन में आने वाले प्रगति के अवसरों को कम करता है। इससे भविष्य की रूपरेखा प्रभावित होती है। नए साल में नए कार्य करने के लिए ऊर्जा की कमी महसूस होती है। कहीं न कहीं आने वाले साल से ज्यादा बीते हुए साल में लगाव बढ़ता चला जाता है। इसलिए पुराने कैलेंडर को दीवार से जरुर हटाया जाना चाहिए और नए साल के नए कैलेंडर को घर में लगाना चाहिए। 

विज्ञापन

Vastu Tips According to Vastu put a calendar in this direction in the house there may be progress throughout the year
वास्तु टिप्स - फोटो : istock

कहां लगाएं कैलेंडर   
वास्तु के अनुसार कैलेंडर को घर में उत्तर ,पश्चिम या पूर्वी दीवार पर लगाना सही रहता है। कैलेंडर के पृष्ठों में हिंसक जानवरों, दुःखी चेहरों की तस्वीरें घर में नेगेटिव एनर्जी लाती हैं, इसलिए ऐसे किसी कैलेंडर को भी घर में नहीं लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Vastu Tips According to Vastu put a calendar in this direction in the house there may be progress throughout the year
वास्तु टिप्स - फोटो : istock

पूर्व दिशा में कैलेंडर लाएंगे अच्छे अवसर 
पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य हैं जो कि नेतृत्व गुण को विकसित करते हैं। साथ ही सूर्योदय की दिशा भी पूर्व है। इस दिशा में कैलेंडर रखना बहुत शुभ माना गया है। पूर्व दिशा संतान के जीवन में प्रगति के द्वार खोलता है। यदि कैलेंडर पर तस्वीरें बनी हो तो इस दिशा में उगते हुए सूरज की तस्वीर वाला कैलेंडर लगाना चाहिए। साथ ही अपने आराध्य देव, बच्चों या प्रेरणादायी तस्वीरों वाला कैलेंडर इस दिशा में लगा सकते है। लाल और गुलाबी रंग का कैलेंडर पूर्व दिशा के लिए बेहतरीन चुनाव होगा।

विज्ञापन

Vastu Tips According to Vastu put a calendar in this direction in the house there may be progress throughout the year
वास्तु टिप्स - फोटो : istock

उत्तर दिशा में कैलेंडर बढ़ाएगा सुख-समृद्धि 
उत्तर दिशा कुबेर की दिशा मानी जाती है है। इस दिशा में हरियाली ,फव्वारा, विवाह संबंधी तस्वीरें, युवा जीवन की तस्वीरों वाला कैलेंडर लगाना चाहिए। कैलेंडर पर ग्रीन व सफेद रंग का कैलेंडर उत्तर दिशा में लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

Vastu Tips According to Vastu put a calendar in this direction in the house there may be progress throughout the year
वास्तु टिप्स - फोटो : istock

पश्चिम दिशा में कैलेंडर पूरे करेंगे सभी कार्य 
पश्चिम दिशा बहाव की दिशा होती है। यदि आप इस दिशा में कैलेंडर लगाते हैं तो आपके कार्यों में तेजी आती है। व्यक्ति की कार्यक्षमता में इजाफा होता है। 

Vastu Tips According to Vastu put a calendar in this direction in the house there may be progress throughout the year
वास्तु टिप्स - फोटो : istock

इस दिशा में न लगाएं कैलेंडर 
वास्तुशास्त्र के मुताबिक मुख्य दरवाजे पर या दरवाजे के सामने कैलेंडर नहीं दिखना चाहिए। यदि घर दक्षिणमुखी हो तब तो इस बात का विशेष ख्याल रखें कि मुख्य दरवाजे पर कैलेंडर नहीं लगाया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed