फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips about money plant

Vastu Tips : फायदे की जगह नुकसान भी करा देता है मनी प्लांट, जानिए कैसे

Sat, 05 Jan 2019 03:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 05 Jan 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
vastu tips about money plant
money plant

ज्यादातर घरों और ऑफिसों में मनी प्लांट का पौधा देखने को जरूर मिलता है। इस पौधे के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर पर सुख-समृद्धि और पैसा आता है। लेकिन जानकारी के अभाव के चलते बहुत सारे लोग मनी प्लांट के पौधे को लगाते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं। वास्तु शास्त्र में हर एक पौधे को लगाने की दिशा बताई गई है। अगर पौधा सही दिशा में है तो व्यक्ति को फायदा पहुंचाता है वहीं दूसरी ओर गलत दिशा में लगाए पौधे व्यक्ति की परेशानियों को बढ़ा देते हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे की दिशा के बारे में बताया गया है। जिसका ध्यान जरूर रखना चाहिए।

विज्ञापन


- मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में ना रखें। मनी प्लांट के पौधे के लिए यह दिशा सबसे नकारात्मक दिशा मानी जाती है। इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन


- मनी प्लांट के पौधे को कभी भी मुरझाने ना दें। रोजाना इसे पानी दें, क्योंकि पौधे का सूख जाना घर के लिए अच्छा नहीं होता है।

- मनी प्लांट की बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। इसे दीवारों के सहारे ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए इससे धन-सम्पदा में वृद्धि होती है।

इस दिशा में रखा मनी प्लांट दिलाता है फायदा

- वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना सबसे अच्छी दिशा होती है। यह दिशा जल-तत्व की दिशा मानी जाती है और इस दिशा के प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है। यहां रखा मनीप्लांट सुख-समृद्धि बढ़ाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed