फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu reason india pakistan dispute

भारत पाकिस्तान विवाद का रहस्यमय कारण, जिसे कभी समझा नहीं गया

Thu, 19 Jun 2014 03:50 PM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
vastu reason india pakistan dispute

जब से भारत और पाकिस्तान दो अलग राष्ट्र बने हैं उस समय से ही इनका आपसी बैर बना हुआ है। समय-समय पर इनके बीच शांति वर्ता चलती रहती है, इसके बावजूद भी दोनों देशों के बीच की आपसी करवाहट दूर नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


सरकार आती हैं और चली जाती है लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती है। सीमा पार से समय-समय पर गोलाबारी और शांतिवर्ता का उल्लंघन किया जाता रहा है।

इन सबके पीछे ऊपरी तौर पर राजनीतिक कारण नजर आता है। लेकिन जो एक बड़ा कारण है उस पर कभी गौर नहीं किया जाता।

यह है भारत पाकिस्तान विवाद का छुपा कारण

vastu reason india pakistan dispute

यह छुपा हुआ कारण है भारत पाकिस्तान विभाजन से बना वास्तु दोष। वास्तुगुरू कुलदीप सालूजा बताते हैं कि वास्तु सिद्धान्त के अनुसार पूर्व आग्नेय के दोष मकान में हो तो परिवार में विवाद पैदा होता है।

यदि किसी देश के पूर्व आग्नेय (पूर्व दक्षिण) में भी दोष हो तो उस देश में तनाव और युद्ध का कारण बनता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बनती है यह दिशा दोषपूर्ण

vastu reason india pakistan dispute

आग्नेय कोण में दोष तब बनता है जब पूर्व आग्नेय कोण बढ़ होता है, आग्नेय कोण का नीचा होना या किसी भी प्रकार पानी का जमा होना भी इस दिशा को दोषपूर्ण बनाता है।

इसी सन्दर्भ में यदि हम भारत और पाकिस्तान की भौगोलिक स्थिति पर नजर डालें तो यह स्पष्ट हो जाता है कि यह दोनों देशों की भौगोलिक स्थिति ही ऐसी कि दोनों देश के बीच हमेशा मतभेद और तनाव बना रहेगा। इनमें कभी-भी स्थायी सुलह या मित्रता हो ही नहीं सकती।

विज्ञापन

इसलिए भारत के हैं कई शत्रु

vastu reason india pakistan dispute

आजादी के बाद भारत को पास्कितान और चीन से कई युद्ध लड़ने पड़े। इन सब घटनाओं का कारण है भारत की भौगोलिक स्थिति या कहें वास्तु। भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी है, दक्षिण मे हिन्द महासागर है और पश्चिम में अरब सागर है। इसके आग्नेय और नैऋत्य कोण में भी जल ही जल है।

इसीलिए भारत पर अनेक विदेशियों ने आक्रमण किए। जम्मू कश्मीर एवं पंजाब से निकलने वाली नदियों का पानी पश्चिम वायव्य होता हुआ पाकिस्तान तक चला जाता है। इस कारण हमारे शत्रुओं की संख्या ज्यादा है।

भारत पाकिस्तान सीमा पर विवाद का कारण

vastu reason india pakistan dispute

पाकिस्तान का सिंध वाला भाग जो पाकिस्तान का पूर्व आग्नेय है भारत के राजस्थान गुजरात के मध्य में स्थित होकर बढ़ रहा है। इस कारण यहां आपसी विवाद और गृहयुद्ध की स्थिति बनती रहेगी।

पाकिस्तान के पूर्व दिशा में लाहौर से जमीन नीची होती हुई फैसलाबाद, मुल्तान में और नीची होती हुई मध्यपूर्व स्थित रहीम यार खान से नीची होती हुई हैदराबाद होते हुए कराची तक नीचे चली गई है और इसी के साथ थार पारकर पूर्व आग्नेय कोण बढ़ाव लिए हुए है।

पाकिस्तान में भारत और अफगानिस्तान से आने वाली नदियों का पानी पूर्व आग्नेय होता हुआ दक्षिण आग्नेय की ओर बहता हुआ समुद्र में मिल रहा है। दक्षिण आग्नेय स्थित कराची और इसके बीच भारत की सीमा वाला भाग ज्यादा निचाई लिए हुए है। जहां पर नदियों का पानी भी गिर रहा है। इसी कारण यहाँ आर्थिक स्थिति खराब है, विवाद है, लड़ाइयां होती है।


अमेरिका के शक्तिशाली होने का कारण

vastu reason india pakistan dispute

पूर्व आग्नेय के दोष के कारण अन्य देशों को भी आपस में संघर्ष करना पड़ा और आगे भी करना पड़ेगा। जैसे - अमेरिका का पूर्व आग्नेय कोण बढ़ा हुआ है जहां फ्लोरिड़ा है। पूर्व आग्नेय के इसी बढ़ाव के कारण दूसरे देशों से युद्ध करने पड़े, आज भी कई देशों में लड़ाई लड़नी पड़ रही है और आगे भी यही स्थिति बनती रहेगी।

अमेरिका की पश्चिम दिशा में रांकी माउंटेन, कोलोराडो प्लेटियो है। पश्चिम दिशा की इस ऊंचाई वाली भौगोलिक स्थिति के कारण ही अमेरिका को हमेशा युद्ध में सफलता और यश मिलता है।

ईराक में उग्रवाद का कारण कहीं वास्तु दोष तो नहीं?

vastu reason india pakistan dispute

ईराक का बसरा स्थित पूर्व आग्नेय वाला भाग बढ़ा हुआ है इसी भाग में परशीयन गल्फ है जो कि युद्ध, उग्रवाद का कारण बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed