फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu also affects crime against women

जानिए, महिलाओं के खिलाफ अपराध की वजह वास्तु कैसे?

Sat, 25 May 2013 03:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 25 May 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
vastu also affects crime against women

शास्त्रों में कहा गया है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का निवास होता है। जहां देवताओं का निवास होता है उस घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इसलिए जरूरी है कि महिलाओं को सम्मान और आदर प्राप्त हो। लेकिन यह तभी संभव है जब आपका घर वास्तु दोष से मुक्त हो।

विज्ञापन


वास्तु गुरू 'कुलदीप सालूजा' का कहना है कि हम जहां रहते हैं यानी हमारे घर और उसके आस-पास की सकारात्मक और नकारात्मक उर्जा हमेशा हमारे साथ रहती है। जिस घर में वास्तु दोष होता है उस घर में रहने वालों में जिस व्यक्ति की ग्रह दशा कमज़ोर होती है वह वास्तु के नकारात्मक प्रभाव से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन


जिन घरों में दक्षिण दिशा में वास्तु दोष होता है उन घरों में रहने वाली महिलाओं को प्रताड़ना और अपमान का सामना करना पड़ता है। दक्षिण दिशा में वास्तु दोष का एक बड़ा कारण है इसका अन्य दिशाओं से नीचा होना। दक्षिण दिशा का वास्तु दोष तब और बढ़ जाता है जब नैऋत्य यानी दक्षिण पश्चिम दिशा अधिक नीचा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण नैऋत्य में भूमिगत पानी का स्रोत जैसे, कुआं, बोरिंग, भूमिगत पानी की टंकी, सैप्टिक टैंक, किसी प्रकार गड्ढ़ा अथवा ढलान होने पर वास्तु दोष महिलाओं के लिए कष्टकारी होता है। नैऋत्य में घर का बढ़ाव, घर का प्रवेशद्वार होने पर भी महिलाओं को अपमानजनक स्थितियों से गुजरना पड़ता है।


अगर दक्षिण नैऋत्य में एक से अधिक वास्तुदोष हों जैसे- दक्षिण नैऋत्य में बढ़ाव व भूमिगत पानी टंकी के साथ-साथ घर का प्रवेशद्वार भी हो तो महिलाओं को गंभीर आपराधिक घटनाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे अपराध की शिकार वह महिलाएं हो जाती हैं जिनकी ग्रह स्थिति कमज़ोर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed