फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vaastu tips vastu dosh nivarak yantra problems advantages tips

Vaastu Tips: यह वास्तु दोष निवारक यंत्र करेगा आपकी समस्या को दूर, जानिए इसके लाभ

Sat, 20 Nov 2021 06:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 06:37 AM IST
सार

Vaastu Tips:वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं तो आपको घर में वास्तु दोष निवारक यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। आइए जानते हैं घर में वास्तु दोष निवारक यंत्र क्यों स्थापित करना चाहिए,  इसके क्या लाभ हैं। 

विज्ञापन
vaastu tips vastu dosh nivarak yantra problems advantages tips
वास्तुदोष निवारक यंत्र - फोटो : istock

विस्तार

वास्तु शास्त्र में हमें अक्सर वास्तु यंत्र का जिक्र मिलता है। वास्तु शास्त्र की माने तो अगर आपके घर में कोई बीमार रहता है, या आपका खर्च अधिक हो रहा है, या आप हमेशा परेशानी में रहते हैं, तो  इसके लिए कुछ हद तक वास्तु दोष जिम्मेदार होता है। अक्सर घर के निर्माण के समय या किसी कार्यस्थल के निर्माण के समय वास्तु दोष पूरी तरह से समाप्त नहीं हो पाता है। ऐसे में इन दोषों को दूर करने के लिए घर में वास्तु दोष निवारण यंत्र लगाए जाते हैं। यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं तो आपको घर में वास्तु दोष निवारक यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। 

विज्ञापन

आइए जानते हैं घर में वास्तु दोष निवारक यंत्र क्यों स्थापित करना चाहिए, इसके क्या लाभ हैं। 
 
वास्तु दोष निवारक यंत्र के लाभ 

  • यदि आपने घर में वास्तु दोष निवारक यंत्र स्थापित किया तो इससे आपको नवग्रहों का शुभ फल प्राप्त होगा और इतना ही नहीं इसके साथ ही वास्तुदोष से जुड़ी सभी परेशानियों से छुटकारा भी मिलेगा। 
  • विज्ञापन
  • यदि आपके घर का माहौल नकारात्मक है या आपके घर में हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है या घर में क्लेश रहता है तो इसे दूर करने के लिए भी आप वास्तु दोष निवारक यंत्र स्थापित कर सकते हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वास्तुदोष निवारक यंत्र को स्थापित करने के लिए घर में कोई तोड़फोड़ नहीं करनी पड़ेगी। बिना घर की संरचना में बदलाव किए आप इसके द्वारा घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। 
  • वास्तुदोष निवारक यंत्र के प्रभाव से पितृ दोष से जुड़ी परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं और आपको शुभ फल मिलने लगते हैं।
  • वास्तु दोष निवारक यंत्र से रोग-पीड़ा और दरिद्रता का नाश होता है और सुख समृद्धि का आगमन होता है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed