{"_id":"58ba6f984f1c1b8759832450","slug":"vaastu-tips-these-things-in-front-of-your-main-gate-will-left-you-broke","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या घर के मुख्य द्वार के आगे भी हैं ये चीजें? फौरन हटा लें नहीं तो हो जाएंगे कंगाल","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
क्या घर के मुख्य द्वार के आगे भी हैं ये चीजें? फौरन हटा लें नहीं तो हो जाएंगे कंगाल
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
हर कोई अपने घर में सुख-समृद्धि चाहता है और उसके लिए तरह-तरह के जतन भी करता है। लेकिन कभी-कभी पूजा-पाठ से लेकर वास्तु के अनुसार घर बनाने के बावजूद मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं। इसकी जिम्मेदार आपके घर के आस-पास की कुछ चीजें भी हो सकती है। घर के मुख्य द्वार के आगे कुछ चीजें खासकर नहीं होनी चाहिए। जानिए कौनसी हैं वो चीजें-
- घर के आगे अगर गंदा पानी जमा हुआ है तो उसे तुरंत हटवा लें। इससे बीमारियां तो होती ही हैं, साथ ही धन का भी नुकसान होता है।
- घर के मुख्य द्वार के सामने अगर बिजली का खंभा है तो इससे आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है।
- घर के आगे आक जैसे पौधे भी नहीं होने चाहिए। यह कष्टों को बढ़ाता है।
- घर के आगे अगर कांटेदार पौधे उग रहे हैं तो उसे जल्दी छंटवा लें। इन पौधों के बढ़ने का मतलब है आपके शत्रुओं का बढ़ना। इससे पारिवारिक मतभेद भी बढ़ते हैं।
- अगर घर के गेट से कोई बेल ऊपर चढ़ रही है तो वह आपके लिए शुभ नहीं है। इसके ऊपर चढ़ने से आपकी तरक्की नीचे आएगी।
- घर के आगे पत्थरों का जमावड़ा लगा है तो इससे आपके जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। करियर में भी आपको असफलता हाथ लग सकती है।
- घर के नजदीक कूड़ेदान का होना भी वास्तु में अशुभ माना गया है। इससे वास्तु दोष होता है।