फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vaastu tips of mirror

डाइनिंग टेबल के सामने लगाएं दर्पण, फिर देखिए कैसे बदल जाएगी आपकी आर्थिक स्थिति

Tue, 11 Apr 2017 08:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Tue, 11 Apr 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
vaastu tips of mirror
दर्पण

घर में रखी हर चीज का वास्तुशास्त्र में महत्व है। फिर चाहे वह कोई छोटी सी चीज हो यह बड़ी, सभी अपनी अपनी जगह अहमियत रखते हैं। कई बार तो छोटी सी चीज को भी अगर वास्तु के अनुसार नहीं होती है तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान पहुंचा देती है और उस छोटी सी चीज पर ध्यान भी नहीं जाता। इसी में से एक है दर्पण।

विज्ञापन


वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर दर्पण सही जगह पर नहीं होता है तो उसे भी अशुभ माना जाता है। वहीं वास्तु के अनुसार दर्पण को लगाया जाता है तो घर में धन संपंत्ति और खुशहाली को माहौल बना रहता है। घर में सकारात्मकता व नकारात्मकता का कारण भी कई बार दर्पण होता है। घर में किस जगह पर दर्पण लगा है उसका प्रभाव घर में रह रहे लोगो पर पड़ता है। जानिए घर में किस जगह दर्पण लगाना होता है शुभ
विज्ञापन


- अगर आपको आर्थिक रूप से मजबूत होना है तो दर्पण को अपने तिजोरी के सामने लगाए। यहां लगाने से घर में सकारात्मकता को बढ़ती ही है साथ ही समय के साथ आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आजकल अधिकतर लोग अपने घर की खिड़की और दरवाजों पर शीशे लगवाना पसंद करते है, लेकिन ध्यान रहें कि ये शीशे पारदर्शक नहीं होना चाहिए। वहीं कभी भी दो दर्पण एक दूसरे के सामने नहीं होना चाहिए।

लगवाएं चौकोर या आयताकार शीशा

vaastu tips of mirror
दर्पण

- जहां तक हो सके घर में चौकोर में या फिर आयताकार शीशा ही लगवाएं।

- जिस दीवार पर आप दर्पण लगा रहे है ध्यान रखें कि वह फर्श से कम से कम चार या पांच फीट की ऊंचाई पर हो।

- आप अगर अपने डाइनिंग टेबल के सामने दर्पण रखते है तो इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। 

- घर की उत्तर और पूर्व दिशा की दीवार पर दर्पण लगाना शुभ माना जाता है।

- कभी भी ड्रेसिंग टेबल को अपने सामने ना रखें। इसे बिस्तर के साइड में ही रखें। जिससे सोते समय आप उस दर्पण में ना दिखें। 

- अगर आपने घर के मुख्य दरवाजे के बिल्कुल सामने दर्पण को लगाया है तो घर में आ रही सभी सकारात्मकता को नकारात्मकता में बदल देता है।  

- घर में कटा हुआ अशुभ माना जाता है। इसीलिए आप उस कोने पर दर्पण लगा दें। ऐसा करने से उस कोने का वास्तुदोष खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed