फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vaastu tips for kitchen

रसोई की दीवार पर कभी ना लटकाएं चाकू, आती है कंगाली

Sat, 01 Apr 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 01 Apr 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
vaastu tips for kitchen
माॅर्डन रसोई

इन दिनों बन रहे आधुनिक घरों की रसोई भी उन्हीं की तरह आधुनिक होती है। मतलब कम जगह में सभी सुविधाओं से युक्त रसोई। माॅर्डन रसोई में जरूरत की सभी चीजें मौजूद तो होती है। उनको रखने का तरीका भले भी डिजानर्स को अच्छा लगे। लेकिन वास्तु के अनुसार बिल्कुल गलत होता है। माॅर्डन रसोई में कई चीजे वास्तु के विपरित रख दी जाती है, जिसका प्रभाव जिंदगी पर धीरे- धीरे पड़ने लगता है। घर में रसोई को बनाते समय वास्तु का ध्यान रखें, क्योकि अनजानें में कई बार बड़ी गलतियां कर बैठते हैं।

विज्ञापन


- कम जगह होने के कारण चाकू जैसी अन्य चीज को रसोई की दिवार पर लटका देते हैं। वास्तु के अनुसार इसे अशुभ माना जाता हैं।

-जो बर्तन इस्तेमाल में नहीं आ रहे हैं, उसे रसोई में ना रखें। इसे अशुभ तो माना जाता ही हैं और छोटी रसोई भी ज्यादा भरी लगने लगती हैं।

-अक्सर बचे हुए खाने को रसोई में ढ़ककर रख दिया जाता हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को आज ही सुधार लें। वरना आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

vaastu tips for kitchen
रसोई की दिवार का रंग संफेद करवाएं

-अधिकतर लोग झाडू व पोछे को रसोई के पास ही रख देते हैं। जबकि इन्हें रसोई से दूर ही रखना चाहिए। नहीं तो घर में अन्न की कमीं होने की संभावना रहती हैं। 

. कभी भी रसोई को मेन गेट के सामने ना बनवाएं। वहीं रसोई मे बिजली के उपकरण अधिक ना रखें।

-अगर आपने माइक्रोवेव ओवन को रसोई में ही रखा है तो उसे सही दिशा में ही रखें। ओवन को दक्षिण पश्चिम दिशा में ही रखें। जिसके सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं।

-रसोई को पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर ही बनाना शुभ माना जाता है। ये दोनों दिशा वायु व प्रकाश का संचालन करती हैं।

-रसोई को हमेशा साफ रखें। यहां तक कि कोशिश करें कि रसोई का रंग भी संफेद ही हो, क्योकि इस रंग को स्वच्छता की निशानी माना गया है।

-जब आप रसोई में काम ना रहें होतो रसोई का दरवाजा बंद ही रखें। बिना जरूरत के खुला दरवाजा वास्तु के अनुसार सही नहीं माना गया है।

-टूटे हुए बर्तन और शीशे को रसोई में रखना अशुभ माना गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed