बेडरूम में आसान से बदलाव ला देंगे जिंदगी में रोमांस, आजमा कर देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर दूसरे दिन अगर आपका झगड़ा आपके साथी से होता रहता है तो आपस में बात करने के साथ- साथ एक बार आपको अपने घर के वास्तु पर भी ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर बेडरूम के वास्तु पर। कई बार गलत वास्तु के कारण नकरात्मकता बढ़ जाती है, जिसका प्रभाव आपसी रिश्तों पर पड़ता है। अगर आप इन तरीको से अपने बेडरूम को सजाएंगे तो आप दोनों के बीच हमेशा खुशियां बनी रहेगी।
-अक्सर साथी के साभ लड़ाई- झगड़े बेडरूम में भी होते है, जिस वजह से वहां नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसीलिए सबसे पहले तो आप याद रखें कि बेडरूम में कभी ना लड़ें। अगर आपको लगता है इस बात पर झगड़ा हो सकता है तो उस बात पर चर्चा बेडरूम से बाहर आकर ही करें। बेडरूम में हमेशा एक दूसरे ही अच्छी बातों पर और सकारात्मक बातें ही करें।
- बेडरूम की दीवारों पर ध्यान देना ना भूलें। इसकी दीवारों पर दरार तक नहीं होनी चाहिए। अगर बेडरूम की दीवारें टूटी- फूटी होती है तो इससे घर में परेशानियां आती हैं।
- बेडरूम का सीधा प्रभाव आपकी जिंदगी पर पड़ता है। यहीं वो जगह होती है, जहां आप चैन से कुछ समय बिताते हैं।
- बेडरूम का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि बेडरूम दक्षिण पश्मिच दिशा में ही होना चाहिए और बेड को भी इसी कोने में रखें। अगर बेड किसी दूसरे कोने में रखा होगा तो नींद आने में मुश्किल होगी और तनाव भी रहेगा।
- घर के मालिक का बेडरूम उत्तर पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। इस दिशा में घर के मालिक के सोने से अस्थिरता बनी रहती है।
- बेडरूम में हिंसक तस्वीर नहीं लगानी चाहिए और ना ही बेडरूम का रंग गहरा होना चाहिए।