फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vaastu shastra tips for main door

मुख्य द्वार से जुड़ी है समृद्घि और खुशहाली के तार

Wed, 21 Nov 2012 02:11 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 21 Nov 2012 02:11 PM IST
विज्ञापन
vaastu shastra tips for main door
मकान बनवाने या घर खरीदने जा रहे हैं तो मुख्य दरवाजे की दिशा का अवश्य ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे का प्रभाव घर में रहने वाले व्यक्ति पर पड़ता है। अगर दरवाजा ग़लत दिशा में हो तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन


पूर्व दिशा में मुख्य दरवाजा यानी जल्दी उन्नति
जल्दी उन्नति चाहने वालों को घर का मुख्य दरवाजा पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। यह दिशा सूर्य के प्रभाव में होता है। मुख्य दरवाजा इस दिशा में होने पर घर में रहने वाले लोग उर्जावान रहते हैं तथा उनकी सोच सकारात्मक रहती है। इसका शुभ प्रभाव इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में प्राप्त होता है। अधिकारियों से अच्छे संबंध बने रहते हैं। गृहस्थ जीवन सुखमय होता है। सगे-सम्बन्धियों से लाभ मिलता है तथा बीमार कम होते हैं।
विज्ञापन


उत्तर दिशा में मुख्य दरवाजा यानी होती रहेगी लंबी यात्रा
घर का मुख्य दरवाजा उत्तर दिशा में होने पर घर का वातावरण आध्यात्मिक होता है। ऐसे घर में रहने वाले लोग धार्मिक कार्य में रूचि लेते हैं। अचानक लम्बी यात्राओं के योग बनते रहते हैं। यात्राओं से इन्हें लाभ मिलता है। तीर्थ यात्रा का अवसर इन्हें मिलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नति में बाधक पश्चिमी दरवाजा
पश्चिम दिशा को वायु तत्व की दिशा माना गया है। इस दिशा में घर का मुख्य दरवाजा होने से घर में रहने वाले लोगों का मन अधिक चंचल रहता है। शनि के प्रभाव के कारण घर में रहने वाले लोगों को उन्नति के लिए काफी परिश्रम करना होता है। प्रगति धीमी गति से होती है।


कष्टकारी होता है दक्षिण दिशा में मुख्य दरवाजा
वास्तु विज्ञान में घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में होना खतरनाक माना गया है। इस दिशा का स्वामी यम होता है। ऐसे मकान में रहने वाले लोग अक्सर बीमार रहते हैं और इन्हें दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों के घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में है उन्हें दोष से बचाव के लिए मूंग की दाल, बकरी, टोपी एवं मिट्टी के बर्तनों का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed