फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   tips for check that your rudraksha is original or fake

घर में इस आसान तरीके से जानें आपका रुद्राक्ष असली या नकली

Mon, 18 Dec 2017 08:38 AM IST
कल्पवृक्ष डेस्क, अमज उजाला
कल्पवृक्ष डेस्क, अमज उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
tips for check that your rudraksha is original or fake

अपना स्तर ऊंचा उठाने में लगे साधकों का चित्त भी सामान्य लोगों की तुलना में छोटी-छोटी चीजों से प्रभावित होता है। उन्हें हर कहीं नींद नहीं आती। भोजन भी शुद्ध-सात्विक ही चाहिए। जिन लोगों के बीच वह हैं, उनमें भी कुछ खास विशेषताएं हों। ये विशेषताएं उनके गुण, स्वभाव और कर्म के आधार पर तय होती हैं। इस तरह के उपायों में रुद्राक्ष का भी नाम है।

विज्ञापन


इस बीज में एक अनोखा स्पदंन पाया गया है, जो साधक के लिए एक सुरक्षा कवच बना देता है। रुद्राक्ष के पेड़ खासकर हिमालय और पश्चिमी घाट समेत कुछ और जगहों पर पाए जाते हैं। अपने देश में रुद्राक्ष के पेड़ की लकड़ियों का इस्तेमाल रेल की पटरी बनाने में होता रहा है। ज्यादा खपत होने के कारण अपने यहां रुद्राक्ष कम ही बचे हैं। साधु-संन्यासी और साधकों के लिए रुद्राक्ष बहुत सहायक होता है।
विज्ञापन


रुद्राक्ष की शुद्धता परखने की एक विधि यह हैं कि उसे पानी के ऊपर रखा जाए, तो वह खुद-ब-खुद घड़ी की दिशा में घूमने लगता है। अगर वह यूं ही रखा रहे या डूब जाए, तो समझा जाता है कि रुद्राक्ष असली नहीं है। रुद्राक्ष की इस विशेषता से पानी की गुणवत्ता परखी जाती है। पानी पर रखने से वह अगर उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर नहीं घूमता, तो मतलब पानी पीने लायक है। पानी हानि पहुंचाने वाला हुआ, तो रुद्राक्ष उत्तर की ओर यानी घड़ी की दिशा से उल्टा घूमेगा। रुद्राक्ष के लौकिक जीवन में और भी उपयोग हैं। सामान्य लोगों के लिए भी उसकी उपयोगिता है। नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के और भी उपाय खोज लिए गए हैं, पर आध्यात्मिक उन्नति के मामले में रुद्राक्ष की टक्कर का एक भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed