मोरपंख को भगवान श्री कृष्ण की माथे की शोभा बढ़ाते हुए तो सभी ने देखा है। लेकिन क्या आपको पता है कि मोर पंख को घर में या अपने साथ में रखने के कई फायदे होते हैं। घर में सकारत्मकता का संचार होता है। वास्तु शास्त्र में भी मोर पंख से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से कई कमाल के लाभ मिलते हैं।
{"_id":"5ee9ce112e3ab46da0676ba2","slug":"these-remedies-related-to-peacock-feathers-have-many-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोर पंख से जुड़े ये उपाय करने से बनते हैं बिगड़े काम होते हैं ये फायदे","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
मोर पंख से जुड़े ये उपाय करने से बनते हैं बिगड़े काम होते हैं ये फायदे
Thu, 18 Jun 2020 07:09 AM IST
Shashi Shashi
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 18 Jun 2020 07:09 AM IST
विज्ञापन
मोरपंख
मोरपंख
- मोरपंख के बिना श्री कृष्ण का श्रंगार अधूरा रहता है। इसलिए भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के साथ मोरपंख अवश्य लगाना चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।
- अगर आपका कोई काम बहुत दिनों से पूरा नहीं हो पा रहा है या कुछ न कुछ बाधा आ जाती है तो किसी पूजा स्थल पर जाकर राधा-कृष्ण की मूर्ति के पास मोरपंख रख आएं और चालीस दिनों के बाद उसे अपने घर पर लाकर रख दें ऐसा करने से बिगड़े काम बनना शुरु हो जाएंगे।
- वैसे तो बच्चे शौक में भी किताबो में मोरपंख रखते हैं लेकिन क्या आपको पता हैं जिनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है उन्हें अपनी किताबों में मोरपंख रखना चाहिए। ऐसा करने से पढ़ाई में रुचि बढ़ती है।
मोर पंख के अचूक उपाय
- अगर आपके घर के आग्नेय कोण में वास्तु दोष है तो आप इस दिशा में मोरपंख लगा सकते हैं।
- रेशम के पीले कपड़े में मोरपंख को लपेट कर अपने साथ रखना चाहिए, इससे आपके आकर्षण में वृद्धि होती है।
- बच्चों को नजर बहुत जल्दी लग जाती है जिसके कारण बच्चे रोने लगते हैं, और बीमार भी पड़ जाते हैं, बच्चों को नजर दोष से बचाने के लिए उनके हाथ में मोरपंख बांधना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोर पंख के अचूक उपाय
- जिन पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता है, उन्हें अपने शयनकक्ष में पूर्व दिशा या दक्षिण पूर्व दिशा में मोरपंख रखना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे दोनों के बीच का मन-मुटाव कम होने लगता है।
- बच्चे अपनी बात मनवाने के लिए अक्सर जिद करते हैं लेकिन कभी कभी बच्चे का स्वभाव बहुत जिद्दी हो जाता हैं। ऐसे में बच्चे पर मोरपंख से बने हुए पंखे से हवा करें इससे बच्चे के स्वभाव में बदलाव आता है।
- भगवान श्री गणेश की मूर्ति के पास दो मोरपंख रखने से भी नकारात्मकता दूर होती है।