फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   rangoli according to vastu shastra

वास्तु के अनुसार कैसे बनाएं रंगोली, दिशाओं के अनुसार रंगोली देगी सुख-समृद्धि

Mon, 01 Mar 2021 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Mar 2021 07:03 AM IST
सार

  • यदि आपका घर पूर्वमुखी है और आप मुख्यद्वार पर रंगोली बना रही है,तो घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के विकास एवं मान-सम्मान में वृद्धि के लिए यहाँ अंडाकार डिजाइन में रंगोली बनायें।

विज्ञापन
rangoli according to vastu shastra
रंगोली से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रकृति की तरह ही रंगों का प्रभाव हमारी भावनाओं और संवेदनाओं पर पड़ता है। रंगों के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रभावित होता है जैसे ऊर्जा का रंग लाल, खुशनुमा रंग हरा, आनंद और जीवंतता का पीला और प्रेम का गुलाबी, विस्तार का रंग नीला,शांति के लिए सफ़ेद और ज्ञान के लिए जामुनी रंग जाना जाता है। ये सभी रंग अलग-अलग भावों को व्यक्त करते हैं। यही कारण है कि हमारी भारतीय संस्कृति में शुभ अवसर पर विभिन्न रंगों के माध्यम से रंगोली बनाने का प्रचलन सदैव से ही चला आ रहा है। शुभता का प्रतीक समझी जाने वाली रंगोली आटा,चावल,हल्दी,कुमकुम,फूल-पत्तियों या अनेक प्रकार के रंगों से अलग-अलग डिजाइन में बनाई जाती है।लेकिन क्या आप जानती है कि यदि वास्तु नियमों के अनुसार रंगोली दिशाओं और रंगों को ध्यान में रखकर बनाई जाए तो यह हमारे जीवन में खुशियां,समृद्धि और उपलब्धियां लेकर आती है,माहौल को खुशनुमा बनाती है।रंगोली बनाने से आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है एवं वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन


किस दिशा में कौन सा रंग
यदि आपका घर पूर्वमुखी है और आप मुख्यद्वार पर रंगोली बना रही है,तो घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के विकास एवं मान-सम्मान में वृद्धि के लिए यहाँ अंडाकार डिजाइन में रंगोली बनायें।
विज्ञापन


पूर्व दिशा में अंडाकार डिजाइन जीवन में विकास के नए मार्गों को प्रशस्त करता है। इस दिशा में रंगोली बनाने के लिए सात्विक और ऊर्जा प्रदान करने वाले रंग जैसे लाल,पीला,हरा,गुलाबी,नारंगी आदि का इस्तेमाल समृद्धि को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर मुखी घर के लिए उत्तर दिशा में लहरदार या जल के गुण से मिलता-जुलता डिजाइन बनाकर आप अपने जीवन में स्पष्टता और उन्नति के नए अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं। पीले,हरे,आसमानी और नीले रंगों का प्रयोग इस दिशा की रंगोली के लिए करना बहुत शुभ माना गया है।

दक्षिण-पूर्व में त्रिकोण एवं दक्षिण मुखी घर में खूबसूरत आयताकार पैटर्न की रंगोली बनाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।इस दिशा की रंगोली में रंग भरने के लिए आप गहरा लाल, नारंगी, गुलाबी एवं बैंगनी रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।इस प्रकार से बनाई हुई रंगोली आपके जीवन में सुरक्षा,यश एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। 


यदि आपका घर पश्चिम मुखी है तो सुनहरे एवं सफ़ेद रंगों के इस्तेमाल के साथ गोलाकार रंगोली बनाएं।सफ़ेद और सुनहरे रंगों के साथ लाल,पीला,भूरा,हल्का हरा जैसे रंगों का प्रयोग भी कर सकते हैं।यहाँ पर पंचकोण आकार लिए हुए भी रंगोली बनाई जा सकती है। इस दिशा में इस प्रकार की सुन्दर रंगोली बनाकर आप अपने जीवन में लाभ एवं प्राप्तियों को आमंत्रित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed