फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Pyramid Vastu Shastra To remove Vastu defects keep the pyramid in the right direction of the house it may be beneficial

Pyramid Vastu Shastra: वास्तु दोष दूर करने के लिए घर की सही दिशा में रखें पिरामिड, होगा लाभ

Mon, 07 Feb 2022 12:25 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 12:25 PM IST
सार

Pyramid Vastu Shastra: वास्तु पिरामिड आपके घर में नकारात्मकता को दूर करने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं। वे लगातार एक ऐसे तत्व के रूप में काम करते हैं जो आपके स्थान के प्रत्येक नकारात्मक तत्व को अवशोषित कर लेता है। 

विज्ञापन
Pyramid Vastu Shastra To remove Vastu defects keep the pyramid in the right direction of the house it may be beneficial
Pyramid Vastu Shastra: पिरामिड आपके घर में नकारात्मकता को दूर करने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं। - फोटो : istock

विस्तार

Pyramid Vastu Shastra: वास्तु के अनुसार घर में वास्तु दोष होने पर नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, इन दोषों को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, उनमें से एक है पिरामिड। वास्तु पिरामिड आपके घर में नकारात्मकता को दूर करने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं। वे लगातार एक ऐसे तत्व के रूप में काम करते हैं जो आपके स्थान के प्रत्येक नकारात्मक तत्व को अवशोषित कर लेता है। ऐसे कई घर हैं जो समृद्धि और सुख की कमी का अनुभव करते हैं, और यह प्रमुख रूप से वास्तु उपायों का पालन न करने के कारण है। यहां वास्तु पिरामिड शास्त्र काम करता है। वास्तु  पिरामिड को घर में रखने से वास्तु दोष और कई अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, तो आइए जानते हैं घर में वास्तु पिरामिड रखने से होने वाले फायदों के बारे में।

विज्ञापन
  • वास्तु के अनुसार धातु या लकड़ी से बना पिरामिड घर में रखने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं, वास्तु से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • विज्ञापन
  • यदि शत्रुओं से परेशानी हो तो पिरामिड को घर में दक्षिण दिशा में रखने से समस्या जल्दी समप हो जाती है। यदि बहु समय से आपका कोई कानूनी काम रुका हुआ है तो दक्षिण दिशा में पिरमिड रखने से वो भी शीघ्र ही समाप्त हो जाएगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार पिरामिड को उत्तर दिशा में रखने से धन लाभ और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। इससे मानसिक तनाव भी दूर होता है। 
  • पिरामिड वास्तु शास्त्र के अनुसार पिरामिड शरीर में एक नई ऊर्जा प्रदान करता है। बच्चों के स्टडी टेबल पर क्रिस्टल का पिरामिड रख सकते हैं।  इससे बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और वे मन लगाकर पढ़ाई कर पाते हैं। 
  • वास्तु के अनुसार अगर आप यश और कीर्ति पाना चाहते हैं तो पिरामिड को घर की पूर्व दिशा में रखें,इससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। 
  • वैसे तो वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड घर में रखना अच्छा माना जाता है, लेकिन यदि ऐसा संभव न हो, तो आप लकड़ी का पिरामिड रख सकते हैं। लेकिन कभी भी लोहे, एल्यूमीनियम या प्लास्टिक का पिरमिड न रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed