फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Pictures of ancestors should not be installed in these places in the house

घर में इन जगहों पर नहीं लगानी चाहिए पूर्वजों की तस्वीर, बढ़ती हैं परेशानियां

Fri, 12 Feb 2021 10:02 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 12 Feb 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
Pictures of ancestors should not be installed in these places in the house
vastu tips - फोटो : vastu tips

जो लोग इस संसार से विदा ले लेते हैं, वे हमारे पूर्वज कहलाते हैं। अक्सर लोग यादों के और सम्मान के लिए अपने घर में पूर्वजों की तस्वीरें लगाते हैं, लेकिन ये तस्वीरें घर में कहीं भी नहीं लगानी चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार कहीं पर भी पूर्वजों की तस्वीर लगाना सही नहीं रहता है। यदि पूर्वजों की तस्वीर को गलत स्थान पर लगाया जाए तो इससे आपके जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाते समय कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में पूर्वजों की तस्वीर कहां लगाने से हो सकता है नुकसान औऱ पूर्वजों की तस्वीर लगाने के लिए कौन सा स्थान रहता है सही...

विज्ञापन

कुछ लोग घर के मंदिर में देवी-देवताओं के साथ पूर्वजों की तस्वीर लगाते हैं। कभी भी पूर्वजों की तस्वीरें देवी-देवताओं के साथ नहीं लगाना चाहिए। इससे देव दोष लगता है। जिससे आपके जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं।


वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी पूर्वजों की तस्वीरें शयनकक्ष या फिर रसोईघर में नहीं लगानी चाहिए। इससे आपके घर में पारिवारिक कलह बढ़ सकती हैं।


घर का ब्रह्म स्थान यानि मध्य भाग में कभी भी पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। 


ज्यादातर लोग दीवार पर कील के सहारे लटकती हुई अवस्था में पूर्वजों की तस्वीर लगाते हैं जो सही नहीं है। पूर्वजों की तस्वीर लगाने के लिए एक स्टैंड बनवा लेना चाहिए याा फिर किसी अन्य स्थान पर सही प्रकार से सहारा देकर रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी जीवित व्यक्तियों की तस्वीर के साथ पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे जीवित व्यक्ति के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

 

घर में यहां पर पूर्वजों की तस्वीर लगाना रहता है सही

 

वास्तुशास्त्र के घर के उत्तरी भाग में बने कक्ष में पूर्वजों की तस्वीर लगाई जा सकती है। यदि यह संभव न हो तो आप उत्तर की तरफ की दीवार पर पूर्वजों की तस्वीर लगाएं ताकि उनका मुख दक्षिण दिशा की ओर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed