Parrot for Good Luck: घर में तोता पालन शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
कुछ लोग अपने घर में तोता पालते हैं। तोता जितना दिखने में खूबसूरत होता है उतना ही उसकी आवाज मन मोह लेती है। लेकिन तोता घर में रखना कितना शुभ होता है और कितना अशुभ, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
विस्तार
Parrot Vastu Shastra: जानवर और पक्षी वास्तव में इस संसार के सबसे अद्भुत प्राणियों में से एक हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम ऐसे पालतू जानवरों को रखना पसंद करते हैं जो हमें प्यार का माहौल देते हैं। पालतू जानवर घर में खुशनुमा और प्यारा माहौल बनाने में मदद करते हैं। ज्यादातर लोग अपने घरों में पालतू जानवरों और पक्षियों को पालते हैं। जिस तरह जानवरों में कुत्ते से लोगों को बहुत लगाव होता है ऐसे ही पक्षियों में तोते से लोगों को लगाव होता है। कहा जाता है कि तोता पालना किसी के लिए शुभ होता है तो किसी के लिए अशुभ। आइए जानते हैं तोता पालना शुभ है या अशुभ।
Vastu Tips: घर के मंदिर में कभी न करें ये 7 गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
घर में तोता पालना शुभ क्यों
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में तोता या फिर तोता रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और उनकी स्मरण शक्ति बढ़ती है।
- व्यक्ति अपने घर तोता पालता है तो इससे बीमारियों का खतरा कम हो सकता है और लोगों के मन में निराशा भी कम होती है।
- यदि आप घर में तोता पालते हैं या उसकी तस्वीर को लगाते हैं तो इससे राहु केतु और शनि की बुरी नजर आपके घर पर नहीं पड़ती है। इसे पालने से किसी के लिए अकाल मृत्यु भी नहीं होती है।
- यदि तोते को घर में पिंजरे में रखा जाए तो ऐसे में उसका खुश रहना बेहद जरूरी है वरना यदि तोता नाराज हो जाए तो वह आपके घर को बद्दुआ भी दे सकता है जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।
- तोता को पालने से पति पत्नी का रिश्ता बेहतर होता है। साथ ही माहौल में सकारात्मकता बढ़ती है।
Rashifal 2023: जानें जनवरी से दिसंबर तक हर एक महीने का संपूर्ण वार्षिक राशिफल 2023...
तोता पालना अशुभ क्यों
- यदि किसी की कुंडली में तोते का योग नहीं है और वह तोता पालता है तो यह अपव्यय का कारण हो सकता है।
- ऐसा भी कहा जाता है कि अगर तोता खुश नहीं होता है, तो वह अपने मालिकों को बददुआ देता है। किसी जीव या पक्षी को बंधक बनाकर रखना उचित नहीं होता है।
- अगर किसी के घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल हो तो तोता उन शब्दों को सुनता है और फिर उन्हें दोहराता है। ऐसे तोते का फल शुभ नहीं होता है।