फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   New Year Resolutions 2025 According to Vastu Shastra Know Vastu Tips for Happy Life

New Year 2025: नया साल आने से पहले घर से इन 10 चीजों को कर दें तुरंत बाहर, दूर हो जाएंगी परेशानियां

Fri, 20 Dec 2024 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 20 Dec 2024 07:34 AM IST
सार

जल्द ही नया साल 2025 शुरू होने वाला है। नए साल पर सभी को बहुत ही उम्मीदें रखती है कि आने वाला साल उनके लिए तमाम तरह की खुशियां लेकर आए। नए साल के स्वागत में घर पर बेकार पड़ी चीजों को हटा देना चाहिए ताकि पूरे साल समृद्धि बनी रहे। 

विज्ञापन
New Year Resolutions 2025 According to Vastu Shastra Know Vastu Tips for Happy Life
नया साल नई ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ आता है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

New Year 2025: नया साल नई ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ आता है। इसे और बेहतर बनाने के लिए यह जरूरी है कि हम अपने घर को साफ-सुथरा और वास्तु दोष रहित रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं, जिससे तरक्की में बाधा आती है। इसलिए, नए साल से पहले इन चीजों को घर से हटा देने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें घर से तुरंत हटानी चाहिए।

विज्ञापन


1. टूटे हुए बर्तन
अगर घर में टूटे या चटके हुए बर्तन हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें। यह न केवल वास्तु दोष का कारण बनते हैं, बल्कि आर्थिक हानि और रिश्तों में तनाव का भी संकेत देते हैं।
विज्ञापन


2. पुरानी और खराब घड़ियां
घड़ी समय का प्रतीक होती है। घर में बंद या खराब घड़ियां रखने से जीवन में रुकावटें आती हैं। इन्हें तुरंत ठीक कराएं या हटा दें।

3. नकारात्मक चित्र और पेंटिंग्स
ऐसी पेंटिंग्स जो उदासी, युद्ध, या नकारात्मक भावनाओं को दर्शाती हों, उन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है। इनकी जगह प्राकृतिक दृश्यों वाली या प्रसन्नता दर्शाने वाली तस्वीरें लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


4. सूखी और मुरझएं हुए पौधें
घर में मुरझाए हुए पौधे नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। इन्हें तुरंत हटा दें और हरे-भरे पौधों को जगह दें। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाते हैं।

New Year 2025: नए साल पर गलती से भी न करें ये चार काम, घर में आ सकती है कंगाली

5. टूटे हुए शीशे और कांच
टूटा हुआ शीशा या कांच अशुभ माना जाता है। यह धन हानि और पारिवारिक कलह का कारण बन सकता है। ऐसे शीशे तुरंत बदलवा लें।

6. पुराने और बेकार सामान
घर में जमा पुरानी और बेकार चीजें, जैसे- खराब इलेक्ट्रॉनिक्स, पुराने कपड़े, और टूटे फर्नीचर, नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। इन्हें दान करें या हटा दें।

7. टूटे हुए जूते-चप्पल
टूटे या फटे हुए जूते-चप्पल घर में रखना आर्थिक समस्याओं का कारण बनता है। इन्हें तुरंत घर से बाहर निकाल दें।

8. धूल और गंदगी
धूल और गंदगी घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, खासकर घर के कोनों में।

9. खराब इलेक्ट्रॉनिक्स
जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें घर में न रखें। इन्हें ठीक कराएं या हटा दें।

10. पुरानी धार्मिक सामग्री
फटी हुई धार्मिक पुस्तकें, भगवान की खंडित मूर्तियां या टूटे हुए फोटो फ्रेम घर में रखना अशुभ होता है। इन्हें सम्मानपूर्वक हटाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed