फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   mirror vastu tips start a day do not face mirror

आईना देखकर क्यों नहीं करनी चाहिए दिन की शुरुआत

Thu, 07 Mar 2019 03:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 07 Mar 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
mirror vastu tips start a day do not face mirror
हर व्यक्ति इस बात की अपेक्षा करता है कि उसके दिन की शुरुआत अच्छी तरह हो और उसकी हर योजना में उसे सफलता प्राप्त हो। इसके लिए वह कई बातों का ध्यान रखते हैं। इसके बावजूद भी दिन चढ़ते -चढ़ते कई बार काम गलत हो जाते हैं। क्या आपने सोचा कि ऐसा क्यों होता है। 
विज्ञापन


दरअसल सुबह उठते ही कुछ ऐसे काम कर देते है जो हमारी नजर में तो सही होती है, लेकिन वो काम अशुभ होता है। सुबह उठते ही अधिकतर लोग आईना देखते है, जो अशुभ होता है। दिन की शुरुआत वास्तुशास्त्र के अनुसार करने पर पूरा दिन अच्छा बीतता है। 
विज्ञापन


- वास्तु की माने तो सुबह उठते ही आईना नहीं देखना चाहिए। सुबह आईना देखने से व्यक्ति पर दिनभर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। वहीं आंख खुलते ही किसी भी का भी चेहरा नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दिन की अच्छी शुरुआत के लिए आंख खुलते ही अपने ईष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने में व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि है।

- सुबह उठते ही मंदिर की घंटियों की आवाज या शंख की आवाज सुनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

- इसके अलावा नारियल, शंख, मोर, फूल आदि का दिखना शुभ होता है।

- सुबह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलते समय यदि कोई सफाईकर्मी दिखें तो इसे शुभ माना जाता है।

- सुबह का नाश्ता करते समय किसी भी पशु का नाम नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से दिन खराब बीतता है। सुबह सफेद गाय का दिखना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed