फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Make Your Fortune Better With Different Tilak

मंगलवार को माथे पर लगाएं चंदन, मिलेंगे शुभ फल

Tue, 07 Mar 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 07 Mar 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
Make Your Fortune Better With Different Tilak
Vaastu
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर दिन का स्वामी अलग ग्रह होते हैं। अगर उनके अनुसार तिलक लगाया जाए तो उस दिन से संबंधित ग्रह को अनुकूल बनाया जा सकता है। नीचे जानिए कि किस दिन के अनुसार कौन से रंग का तिल लगाना चाहिए-
विज्ञापन


- सोमवार के स्वामी ग्रह चन्द्रमा हैं। इसे अनुकूल बनाए रखने के लिए श्रीखंड चंदन अथवा दही का तिलक करें। इससे दिमाग शीतल और शांत रहता है। 

- मंगलवार का दिन मंगल ग्रह के प्रभाव में होता है। इस दिन रक्त चंदन अथवा सिंदूर का तिलक लगाना शुभ फलदायी रहता है।

जानें बाकी के दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए

Make Your Fortune Better With Different Tilak
- बुधवार का दिन बुध ग्रह का होता है। इसके स्वामी गणेश जी हैं और उन्हें सिंदूर का तिलक प्रिय है। इसलिए बुधवार के दिन सिंदूर का तिलक करना चाहिए।

- गुरूवार बृहस्पति का दिन है और इस दिन का रंग पीला है। प्रत्येक गुरूवार केसर या हल्दी का तिलक लगाने से गुरू का शुभ प्रभाव पड़ता है। इससे आर्थिक समस्याओं में भी कमी आती है।

- शुक्रवार के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्रवार के दिन सिंदूर अथवा रक्त चंदन का तिलक दांपत्य जीवन के तनाव को दूर करता है।

- शनिवार के स्वामी ग्रह शनि महाराज हैं। इन्हें खुश रखने के लिए शनिवार के दिन विभूत अथवा रक्त चंदन का तिलक लगाएं।

- रविवार के स्वामी ग्रहों के राज सूर्य हैं। रविवार के दिन श्रीखंड चंदन अथवा रक्त चंदन लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed