फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Mahashivratri 2025 According To Vastu ideal place to the picture of Lord Shiva

Mahashivratri 2025: वास्तु के अनुसार भगवान शिव की तस्वीर कहां लगाना शुभ, जानें नियम

Tue, 25 Feb 2025 05:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Feb 2025 05:28 PM IST
सार

Mahashivratri 2025: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 According To Vastu ideal place to the picture of Lord Shiva
उत्तर-पूर्व दिशा वास्तु शास्त्र में भगवान शिव की दिशा मानी गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahashivratri 2025: धार्मिक ग्रंथों में शिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा पाने का अवसर माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन शिवजी की तस्वीर लगाने के लिए दिशा और प्रकार का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। यदि तस्वीर सही दिशा में हो, तो यह मनोकामनाओं की पूर्ति भी कर सकती है।  
विज्ञापन


उत्तर-पूर्व दिशा- वास्तु शास्त्र में इस दिशा को भगवान शिव की दिशा मानी गई है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। घर, पूजा कक्ष या ऑफिस में उत्तर दिशा में शिव की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


पूर्व दिशा- पूर्व दिशा सूर्य की ऊर्जा से भरपूर होती है और यह आध्यात्मिक विकास के लिए अनुकूल मानी जाती है। भगवान शिव की तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाने से घर में शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिशा में शिवजी की तस्वीर लगाने से बचें
दक्षिण और पश्चिम दिशा में भगवान शिव की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। ये दिशाएं नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं और मानसिक अशांति का कारण बन सकती हैं।

Mahashivratri 2025: इस महाशिवरात्रि राशिनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, भोलेनाथ की मिलेगी विशेष कृपा

मनोकामना पूर्ति के लिए उपयुक्त भगवान शिव की तस्वीर

नटराज स्वरूप- यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में कला, संगीत, नृत्य या रचनात्मकता के क्षेत्र में उन्नति चाहता है, तो उसे भगवान शिव के नटराज स्वरूप की तस्वीर लगानी चाहिए। यह तस्वीर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ रहेगा।

शिव परिवार की तस्वीर- परिवार में प्रेम, एकता और सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए शिव परिवार की तस्वीर लगाना श्रेष्ठ माना जाता है। इसे घर के पूजाघर या बैठक कक्ष में पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

ध्यानमग्न शिव की तस्वीर- यदि व्यक्ति मानसिक शांति, ध्यान और आध्यात्मिक उन्नति चाहता है, तो ध्यानमग्न शिव की तस्वीर लगानी चाहिए। इसे उत्तर दिशा में लगाना श्रेष्ठ होता है।


गंगा अवतरण की तस्वीर- यदि कोई आर्थिक समृद्धि और सफलता चाहता है, तो भगवान शिव की गंगा अवतरण वाली तस्वीर उपयुक्त होगी। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

शिवलिंग की तस्वीर- यदि कोई व्यक्ति रोगों से मुक्ति और दीर्घायु की कामना करता है, तो शिवलिंग की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इसे पूजा कक्ष में पूर्व दिशा की ओर स्थापित करना चाहिए।

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, बरसेगी भगवान शिव की कृपा

शिव की तस्वीर लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें
  • तस्वीर को जमीन पर न रखें, इसे दीवार पर उचित ऊंचाई पर लगाएं।
  • तस्वीर के आसपास स्वच्छता बनाए रखें और नियमित रूप से पूजा करें।
  • टूटी-फूटी या धुंधली तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए, यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं।
  • शिव की रौद्र रूप वाली तस्वीरें, जैसे तांडव मुद्रा या क्रोधित मुद्रा वाली तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि यह मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed