फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Lucky Birds According to Vastu Shastra know which bird is good luck for home disprj

Vastu Tips: घर पर इन पक्षियों का आना होता है बहुत शुभ, खुल जाती है बंद किस्मत

Wed, 09 Oct 2024 01:36 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 09 Oct 2024 01:36 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पक्षियों का आना शुभ या अशुभ संकेत देता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे पांच पक्षियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका घर पर आना बहुत ही शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Lucky Birds According to Vastu Shastra know which bird is good luck for home disprj
इन पक्षियों का घर में आना होता है बहुत शुभ - फोटो : freepik

विस्तार

Lucky Birds According to Vastu Shastra: सनातन धर्म में देवी-देवताओं के अलावा पशु-पक्षी और पेड़-पौधों को भी पूजने का विधान है। वास्तु शास्त्र में भी पशु और पक्षियों को काफी महत्व दिया गया है। अक्सर हमारे घर के आंगन में, छत पर या बालकनी पर पक्षी आकर बैठ जाते हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में इसको लेकर भी कुछ संकेत बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पक्षियों का आना भी शुभ या अशुभ संकेत देता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे पांच पक्षियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका घर पर आना बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि अगर घर में ये पक्षी आ जाते हैं तो बड़े-बड़े अटके हुए काम पूरे हो जाते हैं। वहीं घर में धन की समस्या भी दूर हो जाती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये पक्षी बंद किस्मत के ताले खोल देते हैं। 

विज्ञापन


इन पक्षियों का घर में आना होता है बहुत शुभ

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में अचानक तोता आकर बैठ जाता है, तो माना जाता है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है। माना जाता है कि यदि ये घर पर आए तो इससे आप पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। तोते का संबंध भगवान कुबेर से माना जाता है। साथ ही ये कामदेव का वाहन भी है, इसलिए इसका आना आपकी लव लाइफ को भी बेहतर बनाता है। तोते का घर में आना बेहद शुभ माना जाता है। यदि ये आपके घर आता है तो समझिए आपके अटके हुए काम भी जल्द पूरे होने वाले हैं। साथ ही आपके व्यापार में भी वृद्धि हो सकती है।
  • विज्ञापन
  • वास्तु शास्त्र में उल्लू को भी बहुत शुभ बताया गया है। उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। यदि आपके घर में या घर के आस-पास उल्लू दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपके साथ बहुत जल्द कुछ शुभ होने वाला है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में कहीं से आकर चिड़िया ने घोंसला बना लिया है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में जल्द ही खुशियां आने वाली है। चिड़िया का आना बाधा टलने का संकेत माना जाता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपको घर में कौआ आ जाए तो इसे भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा कौआ घर में मेहमान आने का संकेत भी देता है।
  • यदि आपके घर के आसपास या आपके घर पर मुर्गे की आवाज सुनाई देती है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed