{"_id":"590c07ba4f1c1b3d0a4427c2","slug":"lemon-to-remove-vastu-dosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोटका ही नहीं वास्तुदोष भी कम करता है नींबू, जानिए कैसे","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
टोटका ही नहीं वास्तुदोष भी कम करता है नींबू, जानिए कैसे
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Sat, 13 May 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
नींबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी चौराहें पर नींबू देखकर अक्सर लोग उससे दूरी बना लेते है। अक्सर लोग नींबू का इस्तेमाल सिर्फ टोने टोटके या नजर उतारने आदि में ही करते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि यही नींबू वास्तुदोष को भी कम करता है। नींब जहां सेहत के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही वास्तुदोष दूर करने के लिए भी अच्छा होता है। नींबू का पौधा घर में होने से नकारात्मक शक्तियां घर में नहीं आती, वहीं वास्तुदोष का प्रभाव भी कम हो जाता है।
विज्ञापन
- अगर आपके घर में कोई स्वस्थ व्यक्ति अचानक ही बीमार पड़ जाए और कोई भी दवाई काम नहीं कर रही हो तो उस व्यक्ति के लिए नींबू काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में एक साबूत नींबू के ऊपर काली स्याही से 307 लिख दें और उस व्यक्ति के ऊपर उलटी तरफ से सात बार घुमाएं। इसके बाद उस नींबू को चार भागों में इस तरह से काटे कि वो नीचे से जुड़ा रहें। नींबू को घर के बाहर किसी निर्जन स्थान पर फेंक दें।
विज्ञापन
- यदि आप रात में डरावने सपनों की वजह से सो नहीं पाते और डर जाते हैं तो तकिए के नीचे एक हरा नींबू रख के सोएं और उस नींबू के सूख जाने के बाद उसे हटाकर उसकी जगह दूसरा नींबू रख दें। ऐसा लगातार पांच बार करें।
विज्ञापन