फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   know which 10 things should not keep in your house by Dr. Vinay Bajrangi

वास्तु टिप्स : घर में भूलकर भी न रखें ये 10 चीजें, बनती हैं दुर्भाग्य का कारण

Wed, 26 Dec 2018 11:29 AM IST
Madhukar Mishra -डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक Published by: Madhukar Mishra Updated Wed, 26 Dec 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
know which 10 things should not keep in your house by Dr. Vinay Bajrangi
vastu tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के भीतर कुछ चीजें शुभता लाती हैं तो वहीं कुछ चीजें अशुभता और नकारात्मक ऊर्जा लिए हुए परिवार में कलह, कर्ज, आदि का कारण बनती हैं। यदि तमाम उपायों के बावजूद आपके घर की कलह नहीं दूर हो रही है, आप कर्ज के मर्ज से लगातार परेशान होते जा रहे हैं, जीवन में कोई राह नहीं दिख रही हो तो आप अपने घर में पड़ी चीजों पर नजर जरूर दौड़ाएं। ध्यान रहे कि घर के भीतर पड़ी कुछ बेकार चीजें जहां नकारात्मकता फैलाती हैं तो वहीं कुछ चीजों को घर में लाने से उसके अशुभ प्रभाव झेलने पड़ते हैं। आइए उन 10 चीजों के बारे में जानते हैं, जिनको भूलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए —

विज्ञापन


1.
शंख और रथ की एक साथ वाली तस्वीर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में शंख और रथ की एक साथ वाली तस्वीर को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि रथ के साथ शंख युद्ध का प्रतीक माना जाता है। भगवान कृष्ण की रथ पर शंख के साथ जो भी तस्वीर है, वह युद्ध का संकेत देती है। ऐसे में ऐसी तस्वीर को घर में लगाने से बचें।
विज्ञापन


2.
महाभारत की फोटो या पेंटिंग

घर में सिर्फ महाभारत ही नहीं बल्कि उससे जुड़ी तस्वीरों का होना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि महाभारत की तस्वीर घर में लगाने से कलह उत्पन्न होती है। इसके पीछे तर्क यह है कि महाभारत के युद्ध के पीछे घर की कलह बहुत बड़ा कारण था।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.
हिंसक जानवर की तस्वीर

घर की दीवारों पर कभी भूलकर भी किसी हिंसक या जंगली जानवर की तस्वीर न लगाएं। खासकर उन तस्वीरों को जिसमें जानवर गुस्से में हो और उसका मुह खुला हो। दहाड़ लगाते या हमला करते जानवर की फोटो भी न लगाएं।

4.
टूटी कुर्सी

कुर्सी अर्थात सत्ता और सम्मान। इसलिए यदि आपको अपने सत्ता और सम्मान की जरा सा भी ख्याल है तो आप अपने घर में कभी भी टूटी कुर्सी नहीं रखें। या तो उसकी मरम्मत करा लें या फिर उसे घर से हटा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुर्सी मान-सम्मान का प्रतीक होती है।

5.
बेकार बची हुई दवाईयां

घर में कभी भी बेकार दवाईयां न रखें। मान्यता है कि बेकार पड़ी दवाईयां रोगों को दावत देती हैं। इसलिए प्रयोग में न आने वाली दवाईयों को जल्दी से जल्दी घर से बाहर कर दें।

6.
कांटेदार पौधे का चित्र

कांटेदार पौधे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। ऐसे में उनकी तस्वीर को घर में लगाने से बचें। सिर्फ तस्वीर ही नहीं बल्कि ऐसे पौधे भी भूलकर घर के भीतर न लगाएं। मान्यता है कि कांटेदार पौधे से परिजनों के बीच सामंजस्य में कमी आती है और आपस में मतभेद पैदा होता है।

7.
देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। घर में पुरानी, खंडित और पूजा में प्रयोग नहीं की जाने वाली मूर्तियों को घर के किसी भी कोने में न रखें और शीघ्र से शीघ्र उसे बाहर कर दें। खंडित मूर्ति की पूजा से न सिर्फ मन भटकता है, बल्कि इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है।  

8.
डूबते जहाज और नाव की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक डूबते हुए जहाज या नाव की तस्वीर हताशा की प्रतीक होती है। ऐसे में घर में भूलकर भी ऐसी फोटो सजावट के लिए प्रयोग में न लाएं। ऐसी फोटो या पेंटिंग्स से मन में नकारात्मक विचार आते हैं और हताशा पैदा होती है।


9.
खण्डर या वीरान स्थान की पेंटिंग

घर में कभी भी वीरान एवं सूनसान स्थान की पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए। भूलकर भी ऐसी पेंटिंग न लगाएं जिसमें पतझड़ आदि हो।

10.
नटराज की मूर्ति

नटराज की मूर्ति अर्थात् तांडव करते भोलेनाथ। सुख-शांति की कामना करने वाले व्यक्ति को कभी घर के भीतर भगवान शिव के इस रौद्र रूप वाली मूर्ति या फोटो नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि भगवान भोलेनाथ का तांडव विनाशकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed