{"_id":"5e9441328ebc3e78b90fa4fb","slug":"know-how-to-attract-positive-energy-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: घर से नकारात्मक ऊर्जा को फौरन दूर करने के कुछ उपाय","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: घर से नकारात्मक ऊर्जा को फौरन दूर करने के कुछ उपाय
Tue, 14 Apr 2020 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 14 Apr 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
vastu tips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर एक व्यक्ति के लिए उसका घर सबसे सुकून देने वाली जगहों में से एक होती है। व्यक्ति अपने फुर्सत के क्षणों में परिवार के सदस्यों के बीच घर पर ही रहकर समय बिताना पसंद करता है। ऐसे में घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होना बहुत ही जरूरी है। अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है तो परिवार के सदस्यों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े की संभावना ज्यादा होती है। वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से हम अपने घरों से नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगा सकते हैं।
विज्ञापन
- घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का सबसे आसान तरीका घर की खिड़कियों को दिन में कुछ समय के लिए जरूर खोलें। ऐसा करने से घर में रौशनी और हवा आती है जिस कारण नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।
- घर के उत्तर दिशा में आप तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति, स्वास्तिक और ऊं का निशान बनाएं।
- जिन घरों में नियमित रूप से सुबह और शाम के वक्त घी का दीपक जलाया जाता है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती।
- घर में बने मंदिर की रोज साफ सफाई करनी चाहिए। देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए फूल और माला दूसरे दिन हटा देना चाहिए।
- घर पर सूख चुके फूलों का गुलदस्ता परिवार के सदस्यों के बीच नकारात्मकता का भाव पैदा करते हैं। ऐसे में इन्हें घर से बाहर कर देना ही उचित है।
- अगर घर के कुछ विद्युत उपकरण सही ढ़ग से काम नहीं कर रहे है तो उन्हें फौरन सही करा लेना चाहिए।
- घर की दीवारों में सीलन और दरारें नहीं होनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
- घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने लिए नमक को किसी पात्र में रखकर पूर्व दिशा रखना शुभ होता है। नमक नकारात्मक ऊर्जा को दूर भागता है और सकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ खींचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन