फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Keep Shri Ram Darbar Photo in the house will remove Vaastu defects from the house

घर में लगाएं राम दरबार, पूजन-दर्शन से दूर होगा घर का वास्तु दोष, आएगी परिवार में खुशहाली

Sat, 13 Jan 2024 10:28 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 13 Jan 2024 10:28 AM IST
सार

वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में राम दरबार की तस्वीर लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में घर के सदस्यों की सेहत बेहतर होगी व घर का वास्तुदोष दूर होगा।

विज्ञापन
Keep Shri Ram Darbar Photo in the house will remove Vaastu defects from the house
माना जाता है कि जिस घर में रामायण होती हैं वहां नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होता है।

विस्तार

हर सनातन व्यक्ति की आस्था से जुडी रामायण में जीवन से जुड़ी सभी परेशानियों के हल को व्यक्त किया गया है। इसलिए धर्म गुरुओं द्वारा रोजाना रामायण का पाठ पढ़ने की सलाह दी जाती है। रामायण बहुत ही पवित्र ग्रंथ है जिसमें भगवान राम के जीवन से जुडी सभी बातों का उल्लेख किया गया है। आज भी बहुत घरों में रामायण को रोज पढ़ा जाता है। यही नहीं राम जी की पूरे दरबार के साथ पूजा की जाती है। विशेषरूप से दिवाली के दिन राम दरबार की पूजा की जाती है क्योंकि, इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के बाद अयोध्या लौटे थे। माना जाता है कि जिस घर में रामायण होती है वहां नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होता है। साथ ही व्यक्ति के सभी दुख और तकलीफों का भी निवारण हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में राम दरबार लगाकर पूजा करने से परिवार के संकट टल जाते है और राम जी की भी कृपा बनी रहती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि घरों में राम दरबार लगाने का क्या महत्व है।

विज्ञापन


रामजी के साथ विराजते हैं ये देवता
राम दरबार राम जी का दरबार है जिसमें उनकी पत्नी देवी सीता,भाई भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न   और अपने भक्त हनुमान के साथ बैठे हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार  श्री राम धर्म के प्रतीक हैं तो लक्ष्मण काम के प्रतीक हैं। वहीं, भरत मोक्ष के प्रतीक माने जाते हैं तो शत्रुघ्न को अर्थ का प्रतीक माना गया है। काम हमेशा धर्म से संयुक्त रहता है इसलिए अन्य दो भाइयों की अपेक्षा लक्ष्मण ही श्री राम के साथ वनवास गए थे जिससे धर्म का काम संपन्न हो सके। वहीं, अर्थ अर्थात आधार यानी कि शत्रुघ्न अयोध्या का आधार माने गए हैं। इसलिए वह वनवास भोगने श्री राम के साथ न जा सके थे। मोक्ष का प्रतीक माने जाने वाले भरत अयोध्या वासियों के लिए उद्धार का संकेत लेकर आए थे। इसी कारण से उन्होंने श्री राम के खड़ाऊ की पूजा की।।
विज्ञापन


वास्तु के अनुसार राम दरबार का महत्व
वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में राम दरबार की तस्वीर लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में घर के सदस्यों की सेहत बेहतर होगी व घर का वास्तुदोष दूर होगा। बहुत सामान्य सी बात है कि परिवार में जब सब लोग एक साथ रहते हैं तो उनमें कभी-कभी तो कुछ मन-मुटाव या विवाद भी अवश्य होंगे। वास्तु विज्ञान में ऐसे बहुत से धार्मिक उपायों का वर्णन है, जिससे कि इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इसी ही कड़ी में एक है श्रीराम दरबार। घर में श्रीराम दरबार लगाने से घर में मिलजुल कर रहने की भावना प्रबल होती है। जिसमें सभी का मान-सम्मान करने की भावना का सृजन होता है और आपस में प्रेम बढ़ता है। घर में लगे इस श्रीराम दरबार के घर के सभी सदस्यों को दर्शन करना चाहिए। ऐसा करने से घर के सभी सदस्यों की सोच-समझ में सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ जाता है। सभी सदस्यों में एक-दूसरे के प्रति समर्पण, त्याग, सहयोग की भावना बढ़ने लगती है और घर की आर्थिक स्थिति और मजबूत होने लगती है। माना जाता है कि भगवान राम की पूरे दरबार के साथ पूजा अर्चना करने से घर में सद्भाव और सौभाग्य आता है। साथ ही घर से नकारात्मकता दूर रहती हैं। हालांकि, कुछ लोग त्योहारों में ही रामदरबार लगाते हैं व उसकी पूजा करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रोजाना राम दरबार की पूजा करने से मोक्ष और मुक्ति मिलती है और कुंडली के ग्रह दोष भी दूर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed