फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   kachua fengshui turtle brings prosperity

आर्थिक उन्नति के लिए घर में ऐसे रखें फेंगशुई कछुआ

Thu, 24 Jan 2013 05:02 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 24 Jan 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
kachua fengshui turtle brings prosperity

मछली और कछुआ दोनों को

विज्ञापन
ही हिन्दू धर्म में शुभ का प्रतीक माना जाता है। गंदगी में रहने के बावजूद वाराह को भी यात्रा के समय देखना शुभ माना जाता है क्योंकि भगवान विष्णु ने सृष्टि की रक्षा के लिए मछली, कछुआ और वाराह रूप में अवतार लिया था। चीन के वास्तु विज्ञान फेंगशुई में भी मछली एवं कछुआ को शुभ का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि इन्हें घर में रखने से आर्थिक उन्नति होती है और घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता रहता है जिससे घर में रहने वाले लोगों की सेहत अच्छी रहती है।

इस मान्यता के कारण बहुत से लोग अक्वेरियम एवं धातु के बने फेंगशुई कछुआ घर में रखते हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिलता है। इसका कारण फेंगशुई में यह बताया गया है कि इन चीजों को रखने का स्थान काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर इनके लिए निर्धारित दिशा में इन्हें नहीं रखा जाए तो इसका लाभ नहीं मिलता है।

फेंगशुई के नियम के अनुसार कछुआ कभी भी शयन कक्ष में नहीं रखना चाहिए। कछुआ के लिए सबसे बढ़िया स्थान बैठक घर यानी ड्राईंग रूम होता है। दांपत्य जीवन पर कछुआ का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है इसलिए घर की शोभा बढ़ाने के उद्देश्य से कभी भी दो कछुआ एक साथ घर में नहीं रखना चाहिए। दो कछुआ साथ होने से लाभ बाधित हो जाता है।

कछुआ के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर है। उत्तर दिशा को धन की दिशा माना जाता है। उत्तर के अलावा पूर्व दिशा की ओर भी कछुआ रख सकते हैं। लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि कछुआ का मुंह घर के अंदर की ओर रहे। बाहर की ओर कछुआ का मुंह होने पर धन जिस तेजी से आता है उसी तेजी से खर्च भी हो जाता है। कछुआ को सूखे स्थान पर रखने की बजाय किसी बर्तन में पानी भर कर रखना चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed