फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   important vastu tips for house

वास्तु अनुसार ऐसा होना चाहिए घर, जानें रसोई से लेकर शौचालय की शुभ दिशा

Sat, 23 Mar 2019 12:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 23 Mar 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
important vastu tips for house
vastu tips

आज के समय में लोग घर खरीदते और बनवाते समय अपनी छोटी से छोटी जरूरतों का विशेष ध्यान रखते हैं। घर में पेंट किस कलर का हो, घर का इंटीरियर कैसा होना चाहिए। लेकिन घर खरीदते और बनवाते समय वास्तु के नियमों का भी कड़ाई से पालन करना चााहिए। अच्छा वास्तु होने से घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बन रहती है। आइए जानते हैं  घर का वास्तु कैसा होना चाहिए।

विज्ञापन


 शुभ और अशुभ दिशा 
वास्तु के अनुसार सबसे अच्छी दिशा पूर्व, उत्तर और ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व को माना गया है जबकि आग्नेय, दक्षिण और नैऋत्य दिशा अशुभ दिशा मानी गई है।

रसोई घर
घर में रसोई का स्थान दक्षिण- पूर्वी दिशा में होना चाहिए। दक्षिण- पूर्वी दिशा अग्नि की होती है। दक्षिण- पूर्व दिशा में रसोईघर होने से घर के सभी सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है। इसके अलावा रसोई घर के लिए उत्तर- पश्चिम दिशा भी शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन


मेहमानो का कमरा
घर में अतिथियों का कक्ष उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या उत्तर-पश्चिम (वाव्यव कोण) दिशा में ही होना चाहिए।

बेडरूम की दिशा
घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बेडरूम होता है। बेडरूम घर के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम की ओर होना चाहिए। बेडरूम में सोते समय हमेशा सिर दीवार से सटाकर सोना चाहिए। पैर उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर करके सोना शुभ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय
वास्तु शास्त्र के अनुसार शौचालय में राहु और स्नानगृह में चंद्रमा का निवास स्थान होता है। वास्तु में शौचालय और बाथरूम एकसाथ होने को अशुभ माना गया है। शौचालय के लिए सही दिशा पश्चिम-दक्षिण कोण को शुभ माना गया है। स्नानघर पूर्व दिशा में होना चाहिए। आईनों को उत्तर या पूर्वी दीवार में लगाना चाहिए। आइना दरवाजे के ठीक सामने नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed