फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   If you are troubled by debt for a long time and are unable to get relief then these Vastu remedies

Vastu Tips: लंबे समय से कर्ज से हैं परेशान और नहीं मिल पा रही है मुक्ति, तो इन वास्तु उपायों से मिलेगा समाधान

Tue, 01 Apr 2025 05:07 PM IST
दीक्षा पाठक ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 01 Apr 2025 05:07 PM IST
सार

Get Rid Of Debt: क्या लगातार आर्थिक परेशानियां आपका पीछा नहीं छोड़ रहीं? अगर हां, तो घबराने की जरूरत नहीं है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं और आपको कर्ज से मुक्ति दिला सकते हैं। आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं सरल और असरदार उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
If you are troubled by debt for a long time and are unable to get relief then these Vastu remedies
इन वास्तु उपायों से पाएं कर्ज से मुक्ति - फोटो : freepik.com

विस्तार

किसी भी व्यक्ति के लिए बोझ किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं होता है। आदमी जब हर तरफ से मजबूर हो जाता है, तब कर्ज लेने का फैसला करता है। हालांकि, यह कर्ज उसे इस कदर दबा देता है कि वह इससे कई वर्षों तक बाहर नहीं निकल पाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार यह स्थिति वास्तु दोष की वजह से भी उत्पन्न हो सकती है। क्या कर्ज का बोझ आपकी नींदें उड़ा रहा है? क्या लगातार आर्थिक परेशानियां आपका पीछा नहीं छोड़ रहीं? अगर हां, तो घबराने की जरूरत नहीं है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं और आपको कर्ज से मुक्ति दिला सकते हैं। आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं सरल और असरदार उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन



1. घर की उत्तर दिशा को रखें साफ सुथरा
वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा धन और समृद्धि से सीधा जुड़ी होती है। अगर यह दिशा भारी वस्तुओं से भरी हो या गंदगी हो, तो आर्थिक प्रगति में बाधा आ सकती है। इसे हमेशा साफ-सुथरा और हल्का रखें। इस दिशा में जल से जुड़ी कोई चीज जैसे पानी भरा कटोरा रखना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
विज्ञापन


2. तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि भी लाती है। रोज सुबह तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें और शाम को दीपक जलाएं। यह उपाय आपके घर में धन और कर्ज से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। साथ ही, घर में शांति और खुशहाली भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. तिजोरी के लिए सही स्थान का करें चुनाव
अगर आपके पास पैसा आता है, लेकिन रुकता नहीं, तो इसका कारण गलत दिशा में रखी गई तिजोरी हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक होती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और बचत भी होगी।

4. हनुमान जी की पूजा जरूर करें
हनुमान जी को बल, साहस और संकटमोचक देवता माना जाता है। अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। यह उपाय आपके ऊपर से कर्ज का बोझ हल्का करने में मदद करेगा

5. मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं
घर का मुख्य द्वार केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यह धन और समृद्धि के प्रवेश का द्वार भी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर गुरुवार और शनिवार को हल्दी और चावल से मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना शुभ होता है। यह उपाय देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और घर में धन की बरकत बनाए रखता है।





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed