फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   follow these vastu tips for positivity in your home

परिवार में खुशियां रहें बरकरार तो अपनाएं वास्तुशास्त्र के ये खास टिप्स

Sat, 17 Feb 2018 09:42 AM IST
जे.सुधांशु, वास्तुविद
जे.सुधांशु, वास्तुविद Updated Sat, 17 Feb 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
follow these vastu tips for positivity in your home

इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है गुस्सा एवं अहंकार। देखा जाता है कि गुस्से के कारण कई बार सुखी दांपत्य जीवन भी बर्बाद हो जाता है और जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। बेवजह गुस्सा आने का कारण वास्तुदोष भी होता है। इस दोष को दूर करेंगे, तो दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। 

विज्ञापन


रिश्ता चाहें दोस्ती का हो, परिवार से जुड़ा हो या दांपत्य जीवन से जुड़ा हो। रिश्तों की मजबूती के लिए प्रेम, आदर और विश्वास का होना बेहद ही जरूरी है। अगर यह भाव कम होने लगेगा, तो दूरियां तो बढ़ेंगी ही, रिश्ते भी कमजोर हो जाएंगे। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, घर में ऐसे कई दोष होते हैं, जो जीवन को प्रभावित करते हैं। इन दोषों को दूर कर सुखद व शांत जीवन का आनंद उठाया जा सकता है। आपके शयनकक्ष में दो से अधिक महिलाओं की तस्वीर नहीं लगी होनी चाहिए। इससे रिश्तों के बीच कड़वाहट पनपती है। रात्रि के समय ऐसी कोई बात अपने साथी से न करें, जो उसे पसंद न हो। 
विज्ञापन


शयनकक्ष के अंदर कभी भी कैक्टस  या कोई कंटीला पौधा या उसका चित्र नहीं होना चाहिए। इससे तनाव बढ़ता है और रिश्ते कमजोर होने लगते हैं। रिश्तों में मजबूती व प्रेम के लिए शयनकक्ष में शंख व सीपी जरूर रखें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहे इसके लिए शुक्रवार को एक-दूसरे को परफ्यूम उपहार में दे। रिश्तों में मिठास बनी रहे, इसके लिए शनिवार के दिन आम या अशोक की टहनी को शयनकक्ष में रखना लाभकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

शयनकक्ष में कभी भी सामान फैला हुआ नहीं होना चाहिए। कमरे में फैला सामान उदासी, तनाव, बीमारी पैदा करता है। इस बात का ध्यान भी जरूर रखें कि कमरे के अंदर धूल-मिट्टी नहीं जमी होनी चाहिए। कमरे के भीतर हल्के रंग की रोशनी का बल्ब लगाने से मन प्रसन्न रहता है व दिमाग भी शांत रहता है। 

आपसी रिश्तों में तनाव का एक बड़ा कारण रसोईघर से भी जुड़ा है। वास्तु के अनुसार, रिश्तों में मिठास बनी रहे इसके लिए सदैव प्रसन्न मन से रसोईघर में प्रवेश करना चाहिए। अगर प्रसन्न मन से भोजन या अन्य खाद्य पदार्थ साथी को नहीं देंगे, तो इससे रिश्ते बिगड़ेंगे ही। रसोईघर में चीखना-चिल्लाना या मारपीट करने जैसी गलती भूलकर भी न करें। यहां साथ बैठकर भोजन करना भी रिश्तों के बीच दूरियां लाता है। 

रिश्तों में मिठास बनी रहे, इसके लिए शयनकक्ष के द्वार पर पीले फूलों की माला लगाएं। रोजाना ताजे फूल की माला लगाना संभव न हो, तो आर्टिफिशियल फूल की माला भी लगा सकते हैं। यदि आपके घर में बाथरूम और रसोईघर एक साथ हैं, तो ये भी दूरियां बढ़ाते हैं। इससे जीवनसाथी का स्वास्‍थ्य भी प्रभावित होता है और वह हमेशा बीमार रहता है।

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान बनाने या कूड़ा रखने से भी मन-मुटाव और जलन आदि की भावना पनपती है, इस दिशा में कूड़ेदान भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। घर में होने वाले झगड़ों से छुटकारा पाने के लिए घर को साफ रखें। वास्तु की दृष्टि से घर के उत्तर-पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखना बहुत जरुरी माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बढ़ती है।    

अमर उजाला के खुला पन्ने से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed